Monday, June 19, 2017

हरियाणा में अगले तीन दिन अच्छी बारिश के आसार

हरियाणा के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज। भिवानी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। वहां 24 घंटे में ही 74 मिलीमीटर (एमएम) पानी गिरा। वहीं, रेवाड़ी में 50 और हिसार
में 24.6 एमएम बरसात दर्ज की गई। झज्जर, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी और रेवाड़ी में बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। यह सामान्य से करीब 2-3 डिग्री कम चल रहा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में कभी भी बदलाव हो सकता है। बरसात की संभावना बन गई है, क्योंकि हवा ने रुख बदल लिया है। यह दक्षिण से पूर्व की ओर चल रही है। वहीं, हवा का दबाव भी बढ़ गया है। पंजाब से हरियाणा होते हुए मणिपुर तक ट्रफ बना है। ऐसे में 20 और 21 जून को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है। जबकि 22 को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून के हरियाणा में समय पूर्व पहुंचने की स्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) भी असर दिखा सकता है। फिलहाल यह नाॅर्थ पाकिस्तान में है। अगर यह मजबूत हुआ, तो इससे बरसात हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है।  
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.