Sunday, May 10, 2015

नौकरियों के लिए मानदंडों में परिवर्तन, जल्द होंगी भर्तियां

हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मनोहर सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। अब
भर्ती केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। साक्षात्कार के अंक लिखित परीक्षा के कुल अंकों के 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। 88 प्रतिशत सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी के अलावा हरियाणा के इतिहास, भूगोल एवं संस्कृति के विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। 
उच्च अधिकार प्राप्त चयन समिति भरेगी डॉक्टरों के खाली पद: प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों के पदों को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर निकाल दिया है। आयोग के माध्यम से पद भरने में देरी होने के कारण सरकार ने ये कदम उठाया है। चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों को जल्द ही विभागीय उच्चधिकार प्राप्त चयन समिति के माध्यम से भरा जाएगा। इस समय चिकित्सा अधिकारियों (एचसीएमसी-ग्रुप क) के 500 से अधिक पद खाली पड़े हैं। इनके खाली होने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। प्रदेश में 2008 से चिकित्सा अधिकारियों (ग्रुप ख) के पदों को पहले ही विभागीय उच्चधिकार प्राप्त चयन समिति के माध्यम से भरा जा रहा है। आयोग चयन प्रक्रिया में एक वर्ष से ज्यादा समय लगा देता है। 
1100 अंकों की होगी मौखिक परीक्षा: हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल वैज्ञानिक एवं भू भौतिकी विशेषज्ञ (ग्रुप ख) सेवाएं-2012 के सेवा नियमों में संशोधन मंजूर। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार नियम 2015 में इन पदों के लिए मौखिक परीक्षा के अंक 200 के बजाए 100 होंगे।
साभार: अमर उजाला समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.