Friday, May 8, 2015

ये चार सवाल खुद से पूछिए, और जानिए कि आप सफलता से कितने फासले पर हैं

हर व्यक्ति सफल होना चाहता है, लेकिन क्या हम सफल होने के लिए वे सभी काम कर रहे हैं जो हमें करना चाहिए। यहां चार प्रश्न बताए जा रहे हैं, जिनसे हम समझ सकते हैं कि सफल होने के लिए जो काम जरूरी हैं, वे हम कर रहे हैं या नहीं:
  • प्रश्न-1. हमारा माइंडसेट पॉजिटिव दिशा में है या निगेटिव: यदि हमारी नकारात्मक है तो सबसे पहले सोच बदलनी जरूरी है। क्योंकि सोच पॉजिटिव होगी तो सब पॉजिटिव ही होगा और सोच निगेटिव तो सब निगेटिव होगा। इसीलिए सकारात्मक सोचें। 
  • प्रश्न-2. हम चुनौतियों का क्या मतलब निकाल रहा हैं: क्या हम चुनौतियों से जिंदगी का सबक सीख रहे हैं या चुनौतियों को मुसीबत समझ रहे हैं। यह हम पर ही निर्भर करता है कि हम जैसा सोचेंगे, वैसा ही करने लग जाएंगे। चुनौतियों का डट कर मुकाबला करना चाहिए और परेशानियों से सीखने का प्रयास करना चाहिए। 
  • प्रश्न-3. आगे बढ़ने के लिए अगला काम क्या करना चाहिए: हम अक्सर जिंदगी में रुक जाते हैं। ठहर जाते हैं। कंफर्ट ज़ोन में आ जाते हैं, जबकि सफलता के लिए आगे से आगे बढ़ते रहना ज़रूरी है। जिंदगी में जितना आगे बढ़ेंगे, उतनी सफलता मिलेगी।
  • प्रश्न-4. खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए: हम अपने जीवन में इतना उलझ जाते हैं कि रिमाइंडर लगाने से ही चीजें याद आती हैं। कई बार आगे बढ़ने के लिए कोई इंस्पिरेशन या मोटिवेशन नहीं रहता है। लेकिन कुछ बातों से इंस्पिरेशन मिलती है। इन बातों को बार-बार याद रखने से फायदा ही मिलेगा।

साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.