Friday, February 6, 2015

चुकंदर: बचाए इन दस बीमारियों से

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
आपने डाइट में बीटरूट (चकुंदर) को शामिल किया है? शायद आपको यह पसंद न होक्या, लेकिन अगर आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो जरूर इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे। ब्लड शुगर, शारीरिक कमजोरी, एनीमिया जैसी बीमारियों में बीटरूट बहुत ही फायदेमंद है। आज हम आपको बीटरूट के फायदे और किन बीमारियों में इसे खाना सही रहता है, ये बता
रहे हैं। 
  1. कब्ज होने पर: बीटरूट में फाइबर होने से पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है। इसे रोज़ खाने से पेट सही रहता है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। 
  2. ब्रेन पावर बढ़ाना: यूके की एक यूनिवर्सिटी के अनुसार, बीटरूट का जूस 16 प्रतिशत तक शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। बीटरूट में नाइट्रेट होने की वजह से ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचता है। इससे दिमाग सही से काम करता है। 
  3. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद: बीटरूट में फोलिक एसिड होता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं और अनबॉर्न बेबी के लिए सही रहता है। इसके अलावा बीटरूट से प्रेग्नेंसी के समय महिला को एनर्जी मिलती है। बीटरूट में मौजूद फोलिक एसिड बेबी की स्पाइनल कोर्ड के लिए अच्छा रहता है। 
  4. ओस्टियोपोरोसिस के लिए: बीटरूट में मिनरल सिलिका होता है जो कैल्शियम की पूर्ति करता है। कैल्शियम शरीर के लिए ज़रूरी तत्व है। कैल्शियम से हड्डी और दांत मजबूत होते हैं। इसलिए एक गिलास बीटरूट का जूस पिएं, ताकि शरीर में कैल्शियम की कमी न हो। 
  5. डायबिटीज में फायदेमंद: जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत होती है, उनका मीठा खाने का बहुत मन करता है। ऐसे में, बीटरूट मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के साथ भूख भी मिटाता है। बीटरूट बॉ़डी का शुगर लेवल सही रखता है। साथ ही, बीटरूट में और दूसरी सब्जियों में सबसे कम कैलोरी होती है और यह फैट-फ्री भी होता है। 
  6. एनीमिया: लोगों का मानना है कि बीटरूट लाल रंग की होती है, इसलिए ब्लड को बढ़ाती है और एनीमिया के लिए सही रहती है। लेकिन इसके पीछे सच्चाई यह है कि बीटरूट में आयरन ज्यादा होता है, जो हीमोग्लुटिनिन को सही रखता है। हीमोग्लुटिनिन शरीर में ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन की पूर्ति करने का काम करता है। एनीमिया वैसे भी आयरन की कमी से होता है, इसलिए इस बीमारी में बीटरूट खाने की सलाह दी जाती है। 
  7. थकावट होने पर: एक स्टडी के अनुसार, बीटरूट एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। नाइट्रेट होने की वजह से शरीर में ऑक्सीजन सही तरीके से पूरे शरीर में जाती है, जिससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। साथ ही, बीटरूट में आयरन की भरपूर मात्रा होने की वजह से शारीरिक क्षमता बढ़ती है। 
  8. कैंसर से बचने के लिए फायदेमंद: बीटरूट में बीटासायनिन भी होता है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम होता है। जिन लोगों को ट्यूमर और ब्रेस्ट कैंसर होता है, उन्हें बीटरूट खाने की सलाह दी जाती है। बीटरूट खाने से कैंसर के ट्रीटमेंट में मदद मिलती है। 
  9. ब्लड प्रेशर को कम करना: बीटरूट में नाइट्रेट होता है, जो पेट में बनने वाली गैस को कम करता है। इसे हम नाइट्रिक ऑक्साइड के नाम से जानते हैं। हे्ल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में कम से कम 500 ग्राम बीटरूट को शामिल करें। 
  10. गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करना: बीटरूट में घुलने वाला फाइबर, फ्लेवनॉयड्स और बीटासायनिन होता है। बीटासायनिन की वजह से ही बीटरूट का रंग लाल होता हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो दिल की बीमारियो और स्ट्रोक से बचाता है।

साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.