सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर नंदिनी केआर को कुल 55.3 फीसद अंक मिले हैं। यह दर्शाता है कि नौकरशाहों के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा संचालित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कितने कठिन
मानक निर्धारित किए जाते हैं। साल 2015 में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीना डाबी को 1,063 अंक (52.49 फीसद) मिले थे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 में प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के अंकों को सार्वजनिक कर दिया है। यह परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस साल की परीक्षा में भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज) अधिकारी नंदिनी केआर ने शीर्ष स्थान पाया था। उन्होंने कुल अंक 2,025 में 1,120 अंक (मुख्य परीक्षा में 927 तथा साक्षात्कार में 193 अंक) हासिल किए हैं। परीक्षा का परिणाम पिछले महीने की 31 तारीख को घोषित किया गया था। कुल 1,099 उम्मीदवार (846 पुरुष और 253 महिलाएं) सफल हुए थे। यूपीएससी के अनुसार, दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी को कुल 1,105 (54.56 फीसद), जबकि देश भर में तीसरे स्थान पर रहे गोपालकृष्ण रौनकी ने 1,101 अंक (54.37 फीसद) हासिल किए हैं। सबसे अंतिम स्थान यानी 1,099 रैंक हासिल करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव के 817 अंक (40.34 फीसद) हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.