टीचर पूरी जिंदगी बच्चों को पढ़ाते हैं ताकि वे होनहार और अच्छे इंसान बने। ऐसा ही एक उदाहरण अमेरिका के टेक्सस में टॉम्बाल जूनियर हाईस्कूल में देखने को मिला। वहां की लैंग्वेज आर्ट टीचर मिशेल विस्ट्रेन्ड (55) को
दो वर्ष पहले कैंसर होने का पता चला। उन्हें अपना इलाज कराने में परेशानी हो रही थी। यह बात जब 8वीं कक्षा के बच्चों को पता चली तो उन्होंने राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी उठाई। कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी 7.5 लाख रुपए एकत्र करके टीचर को बताया कि अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। अपने स्कूल के बच्चों से यह शब्द सुनकर टीचर मिशेल रोने लगीं। उन्होंने कहा- यह ईश्वर की कृपा है कि उन्होंने इतने प्यारे बच्चों को पढ़ाने का अवसर मुझे दिया। मैं अपने जीवन में सबसे ज्यादा इस पल की आभारी रहूंगी। टीचर मिशेल ने शुरुआती इलाज के कई दिन बाद स्कूल में यह बात शेयर की थी। वह सुनकर सभी बच्चे रोने लगे थे। 14 वर्षीय छात्र मिकी नोलन की मां सिन्डी नोलन ने कहा कि उनका बेटा अपनी टीचर के इलाज के प्रति बहुत गंभीर है। उसने साथियों के साथ मिलकर गो-फन्ड-मी पेज पर अपील की, जिसका टाइटल 'टुगेदर वी केन विस्ट्रेन्ड एनीथिन्ग' था। उससे लोग जुड़ते गए और यह राशि एकत्र हुई।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.