युद्ध,आपदा या किसी आपात स्थिति में एक देश दूसरे देश से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट करते हैं। ताकि उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा सके। लेकिन कतर में दूध संकट से निपटने के लिए पहली बार 4000 गायों
को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से एयरलिफ्ट किया जाएगा। इस काम की जिम्मेदारी कतर के कारोबारी मोताज अल खयात ने ली है। मोताज पावर इंटरनेशनल होल्डिंग के अध्यक्ष हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इसके लिए कतर एयरवेज को 60 बार उड़ान भरनी होगी। गाय आयात करने का मकसद कतर में ताजे दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। दरअसल, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन ने कतर पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए उसके साथ सभी आर्थिक कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं। हवाई मार्ग भी कतर के लिए बंद कर दिए हैं। कतर अनाज और दूध जैसी कई घरेलू जरूरतों के लिए सऊदी अरब पर निर्भर था। इस संकट में कतर की सबसे बड़ी ताकत अपने लोग बन रहे हैं, वे सरकार का साथ दे रहे हैं। कतर के लोग स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की मुहिम भी चला रहे हैं। 40 वर्षीय उम्म इसा कहते है 'यह संदेश सुरक्षा का है कि हमें दूसरों की जरूरत नहीं है।' एक स्वस्थ वयस्क गाय का वजन तकरीबन 590 किलो के करीब है। इन गायों को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से खरीदा गया है। गायों को एयरलिफ्ट करने के बारे में मोताज कहते हैं 'अब मौका गया है कि मैं अपने देश के लिए कुछ करूं। गायों को एयरलिफ्ट कराने का फैसला भी कतर की ओर से सऊदी को दिया गया जवाब है। गायों को कतर लाने, रखने और उनकी देखरेख संबंधी सारी जरूरतों पर काम पूरा हो चुका है। जून के अंत तक यहां ताजे दूध का उत्पादन शुरू हो जाएगा।' मोताज का मुख्य व्यवसाय कंस्ट्रक्शन फर्म है। उनकी कंपनी ने कतर का सबसे बड़ा मॉल भी बनाया है। कतर में 2022 में फुटबॉल का विश्वकप होने जा रहा है। इसके लिए कतर सरकार हर हफ्ते करीब 32 अरब रुपए खर्च कर रही है। कतर अब खाद्यान्न का आयात करने के नए व्यापारिक मार्ग तलाश रहा है। इसके अलावा ईरान से फल और सब्जियों का आयात शुरू कर दिया है। तुर्की से डेयरी पदार्थ मंगवाए जा रहे हैं। वहीं, कतर को सब्जियों की सप्लाई ईरान से हो रही है।
कतर प्रति व्यक्ति आय में नंबर-1: प्रति व्यक्ति आय में कतर दुनिया का सबसे अमीर देश है। यह करीब 82 लाख रु. है। कतर के पास प्राकृतिक गैस का बहुत विशाल भंडार है। कुल जनसंख्या करीब 24 लाख है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.