Tuesday, June 13, 2017

300 वनडे खेलने वाले भारत के 5वें क्रिकेटर बनेंगे युवराज सिंह

भारत के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में उतरने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने 300 मैच पूरे कर लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी लीग मैच युवराज का
299 वां वनडे था। युवी ने वर्ष 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपने वनडे करियर का आगाज किया था। 17 वर्षों के अपने शानदार करियर में युवराज ने 299 मैचों में 8622 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 111 विकेट लिए हैं, और 93 कैच लपके हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। युवराज वनडे में इस समय वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (299) की बराबरी पर हैं। उनसे आगे शॉन पोलक (303), अरविंद डी सिल्वा (308), सौरव गांगुली (311), चामिंडा वास (322), स्टीव वॉ (325), कैलिस ( 328), दिलशान (330), मोहम्मद अजहरूद्दीन (334), राहुल द्रविड़ (344), मुरलीधरन (350), वसीम अकरम (356), रिकी पोंटिंग (375), इंजमाम (378), शाहिद आफरीदी (398), संगकारा (404), जयसूर्या (445), जयवर्धने (448) और सचिन तेंदुलकर (463) हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.