Monday, June 8, 2015

NET की परीक्षा नजदीक: ऐसे करें स्मार्ट तैयारी

उच्च शिक्षा के क्ष्‍ाेत्र में लेक्चरर के तौर पर कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो यूजीसी-नेट परीक्ष्‍ाा पास करना जरूरी है। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्ष्‍ाा करीब है, जबकि सिलेबस काफी बड़ा होता है। इसलिए अंतिम समय में पुख्ता तैयारी के लिए सही शेड्यूल होना जरूरी है। नेट एग्जाम में बहुत सारे सवाल संबंधित विषय की बेसिक जानकारी से जुड़े होते हैं। इसलिए बेसिक चीजों पर गौर करें। एग्जाम की तैयारी में जुटने से पहले एक बार सिलेबस जरूर देख लें, ऐसा न हो कि अंतिम समय में आपको पता चले कि कोई टॉपिक रह गया है। कम समय में तैयारी करने के लिए एक रणनीति का होना बहुत जरूरी है, आप कुछ सवाल खुद से तैयार करें और जवाब ढूँढने की कोशिश करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी तैयारी सही दिशा में बढ़ती रहेगी। निरंतर प्रैक्टिस बनाए रखें। ऐसा करने से आप अच्छी तरह से तैयारी कर सकते हैं। लेकिन, सबसे पहले अपना विजन क्लियर रखें, टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण फैक्टर्स का ख्याल रखें। ऐसा करने पर आप ज्यादा सीख पाएंगे। परीक्ष्‍ाा की तैयारी में सही अध्ययन सामग्री मायने रखती है। कई बार स्टूडेंट्स जल्दबाजी में उन किताबों को खरीद लाते हैं, जिनका स्टडी मैटेरियल घटिया होता है, जिससे आपकी तैयारी गलत दिशा मे जा सकती है। नेट की तैयारी करने के लिए सोच-समझकर और सलाह लेकर ही कोई किताब खरीदें। जब आप यह समझ जाएं कि कितना समय किस टॉपिक पर देना है, तो आप उन टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स बना सकते हैं, जिसमें कम से कम उस विषय के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे आप एग्जाम से पहले तो पढ़ लेते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इससे बचने के लिए कुछ दिन पहले से ही रिविजन के लिए समय जरूर निर्धारित कर लें। 28 जून को देशभर में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की जा रही है। कम समय में तैयारी के लिए स्मार्ट रणनीति की जरूरत है। 
साभार: अमर उजाला समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.