Monday, June 8, 2015

MDU फेसबुक के माध्यम से जुड़ेगी विद्यार्थियों और अभिभावकों से

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सोशल मीडिया के जरिए जन-संवाद करेगा। इसी उद्देश्य से लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पेज का औपचारिक शुभारंभ कुलपति सुधीर राजपाल ने किया। कुलपति सुधीर राजपाल ने बीती शाम अपने कैंप कार्यालय में इस पेज पर क्लिक किया, तथा मदवि पेज की फेसबुक उपस्थिति दर्ज करवाई। कुलपति सुधीर राजपाल ने कहा कि आज के
डिजीटल युग में सोशल मीडिया साइट्स इंटैरेक्टिव कम्युनिकेशन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मदवि समुदाय से जुड़े फेसबुक यूजर्स से इस पेज से जुड़ने का आह्वान किया है। विश्वविद्यालय की कार्यालयी सेवाओं, पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों समेत अन्य गतिविधियों पर सार्थक सुझाव एवं फीडबैक भी कुलपति सुधीर राजपाल ने आमंत्रित किए। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी एवं अभिभावक गण अपनी समस्याओं बारे भी विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराएं। कुलपति सुधीर राजपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न ग्रीवेंस रीड्रैसल प्रकोष्ठों को भी पुनर्गठित किया जा रहा है। इस औपचारिक पेज लांच के अवसर पर निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी तथा पीआरओ पंकज नैन उपस्थित रहे। 

साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.