ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआइपीएमटी) पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी और
एक लाख रुपये के इनामी रूप सिंह दांगी की तलाश में हरियाणा पुलिस ने लखनऊ
में डेरा डाला है। पुलिस को अंदेशा है कि रूप सिंह का गत दिनों लखनऊ में
सीपीएमटी का प्रश्नपत्र लीक कराने की कोशिश में पकड़े गऐ प्रफुल्ल चंद्र
वैश्य और डॉ. राजेश रंजन से संपर्क है। हरियाणा पुलिस उत्तर प्रदेश एसटीएफ
से इसकी तस्दीक करने में जुटी है। रोहतक में
एआइपीएमटी का प्रश्नपत्र लीक
होने के बाद मुख्य आरोपी के तौर पर रूप सिंह का नाम उभरा। इस बीच लखनऊ में
सीपीएमटी का प्रश्नपत्र लीक कराने की कोशिश में पकड़े गए गिरोह से कई अहम
जानकारी मिली। इसी गिरोह में पकड़े गए कुशीनगर के अभिमन्यु सिंह ने
एआइपीएमटी परीक्षा के पेपर लीक मामले में कई अहम सुराग दिए। इसके बाद
एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा। हरियाणा पुलिस की एक टीम ने
कुशीनगर आकर पेपर लीक मामले से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस
गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस की निगाह उत्तर प्रदेश के गिरोह पर गई।
हरियाणा पुलिस ने रूप सिंह का कॉल डिटेल उत्तर प्रदेश एसटीएफ को उपलब्ध
कराया।ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट पेपर लीक केस की तह तक जाने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गोहाना के दो निजी कालेजों के शिक्षक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक परीक्षार्थी और दो महिला बताईं जा रही हैं। पुलिस ने अदालत में पेश कर दोनों शिक्षकों को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि एक परीक्षार्थी को जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा शनिवार को प्रदेशभर में की गई छापेमारी रंग लाई और टीम ने गोहाना से निजी स्कूल के दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया। विकास पुत्र श्रीराज और सुमित पुत्र सुरेश दोनों गोहाना के मेन बाजार (रोहतक गेट) के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले हैं। शिक्षकों पर बोहर गांव के परीक्षार्थी नवीन पुत्र जयकिशन से आंसर-की उपलब्ध कराने के संबंध में सांठगांठ करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। दोनों शिक्षकों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है और परीक्षार्थी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को और गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके नाम वह सामने नहीं लाई है। एसआइटी प्रभारी डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि शिक्षकों से रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को विभिन्न जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक अभिभावक भी था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education
News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.