देशभर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों के
विद्यार्थियों के लिए टेरी यानी ‘द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट’ ग्रीन
ओलंपियाड का आगाज करने जा रहा है। इसमें आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी
भाग ले सकेंगे। साथ ही इसके लिए सीसीई के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों से
प्रोजेक्ट तैयार कराए जाएंगे। टेरी द्वारा आयोजित की जाने वाली
प्रतियोगिता 3 सितंबर से 14 अक्तूबर से तक चलेगी। इसके लिए स्कूल 31 जुलाई
तक आवेदन सकेंगे। उन्हें इसके लिए 75 रुपये शुल्क भी अदा करना होगा। इसको
लेकर सीबीएसई द्वारा तमाम स्कूलों को एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के
अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा के स्नोतों के संरक्षण के लिए काम करने
वाली संस्था टेरी के साथ सीबीएसई अपने स्कूलों के छात्रों को पर्यावरण के
प्रति जागरूक करेगा। विभाग की यह पहल कहीं न कहीं बच्चों में पर्यावरण के
प्रति समझ को विकसित करेगी। दरअसल, सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप सीसीई
प्रोजेक्ट तैयार करवाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को ग्रीन ओलंपियाड के लिए
तैयार करेगा। उक्त पहल से विद्यार्थियों को पर्यावरण के मुद्दों से जुड़ने
का अवसर मिलेगा। पत्र के अनुसार ग्रीन ओलंपियाड के जरिए टेरी युवाओं को
सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति जवाबदेह बनाएगी। ग्रीन ओलंपियाड प्रतियोगिता
का थीम‘हमारा पर्यावरण’होगा और यह दो घंटे की होगी। इसमें 100 बहु वैकल्पिक
प्रश्न पूछे जाएंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group
“EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.