Monday, June 5, 2017

महिला फौजियों को जल्द भेजा जाएगा युद्ध के मोर्चे पर, तेजी से चल रही जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी: रावत

भारतीय सेना बड़े बदलाव की तैयारी में है। जल्द ही महिला फौजियों को भी जंग के मोर्चे पर भेजा जाएगा। सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शुरुआत
सेना पुलिस में महिलाओं की नियुक्ति के साथ होगी। अभी तक पुरुष ही जंग के मोर्चों पर जाते हैं। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, नॉर्वे, स्वीडन ने महिलाओं को जंग पर जाने की इजाजत दे रखी है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
अभी सेना में चुनिंदा क्षेत्रों में भर्ती होती हैं महिलाएं: भारत में महिलाएं सेना में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही नियुक्त होती हैं। इनमें मेडिकल, लीगल, एजुकेशनल, सिग्नल्स और इंजीनियरिंग विंग्स हैं। ऑपरेशनल समस्या के चलते युद्धक भूमिका में नहीं रखा गया है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.