हरियाणा में रविवार को गर्मी ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भिवानी के लोहारू में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो प्रदेश में 2010 के बाद सबसे ज्यादा है। 22 जून 2010 को हिसार में 47.8 डिग्री
तापमान रहा था। अम्बाला में रविवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। चिलचिलाती धूप 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर में तो सड़कें भी सुनसान हो गईं। महेंद्रगढ़ में रात का पारा भी 34 डिग्री पहुंच गया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर जिलों में यह 30 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद 4 दिनों में ही पारा 15 डिग्री बढ़ चुका है। सोमवार को तपन और भी बढ़ सकती है। हालांकि, मंगलवार दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्री-मानसून की बारिश हाेने के भी आसार हैं।
1981 में पारा 48 डिग्री को भी पार गया था: 19 जून 1981 को हिसार में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री रहा था, जो जून में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले दो दिनों में पारा 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को और गर्मी सहनी पड़ सकती है। लेकिन 6, 7, 8, 9 जून को बरसात की संभावना है। यह बरसात यदि अच्छी होती है तो प्री-मानसून मानी जाएगी। अमूमन प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश 10 जून के आसपास ही होती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मानसून भी इस बार तय समय 29 जून से पहले सकता है।
दिल्ली का पालम और पंजाब का बठिंडा देश में सबसे गर्म: दिल्ली में पालम हवाई अड़डे और पंजाब के बठिंडा में पारा 48 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले दिल्ली में 2014 में 8 जून को पालम में पारा 47.8 डिग्री पहुंचा था। राजस्थान के बाडमेर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 46.3 डिग्री और जम्मू में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा के करीब 16.20 लाख किसान परिवार इस समय धान की रोपाई की तैयारी कर रहे हैं। इस बार 12 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है। अबकी बार कृषि विभाग ने 50 हजार हेक्टेयर कम धान रोपाई लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान 15 जून से धान की रोपाई करते हैं। प्री-मानसून की बारिश होने से जमीन का तापमान घटेगा। इससे धान राेपाई के समय पानी कम लगेगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.