Sunday, June 4, 2017

पुलिस की ऑनलाइन वेरीफिकेशन सेवा लेने पर अब 450 रुपये का फायदा

पुलिस सिटीजन पोर्टल हर समय पर आमजन के लिए नौकरों या फिर कर्मचारियों का वेरीफिकेशन करने समेत 31 सेवाएं मुहैया कराती है। बावजूद इसके पोर्टल पर इन सेवाओं का लाभ लेने की वालों की संख्या नगण्य है।
 उसका वजह है कि सेवाओं के लिए आने वाले आवेदनों पर पुलिस 500 रुपये की फीस वसूलती है। लेकिन सेवाओं को यदि कोई ऑनलाइन अपने कंप्यूटर से लेता है तो इसकी फीस 50 रुपये होगी और 450 रुपये का फायदा होगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। एेसा लोगों को ऑनलाइन के प्रति बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इसके बाद ऑनलाइन सेवाएं लेने वालों की संख्या में इजाफा होगा। 
सिटीजन पोर्टल पर इन सात सेवाओं पर वसूला जाता है शुल्क: चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, टेनेंट वेरीफिकेशन, कर्मचारी वेरीफिकेशन, थ्रेट असेसमेंट वेरीफिकेशन, डोमेस्टिक वेरीफिकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी वेरीफिकेशन शामिल हैं। पुलिस की इन सेवाओं को हासिल करने के लिए फिजीकल या ऑनलाइन हासिल करने के लिए 500 रुपये लिए जाते हैं। लेकिन अब इन सेवाओं को ऑनलाइन सिर्फ 50 रुपये में हासिल किया जा सकेगा।
सरकारी वेरीफिकेशन पर नहीं लगता कोई चार्ज: पुलिस सरकार की ओर कराए जाने वाले किसी भी वेरीफिकेशन के लिए कोई चार्ज नहीं वसूलती है। यह पुलिस की ड्यूटी में शामिल हैं। इनमें पुलिस भर्ती, सेना भर्ती, एवं अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा कराए जाने वाले वेरीफिकेशन शामिल हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.