हरियाणा में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान के बाद न्यूनतम तापमान ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार रात को प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम
तापमान गुरुग्राम का 36.3 डिग्री रहा। सोमवार को कैथल का अधिकतम तापमान 47 डिग्री व फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा, जबकि गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, चरखीदादरी व यमुनानगर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 सालों में पहली बार न्यूनतम तापमान इतना अधिक हुआ है। वर्ष 1998 में 8 जून को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा था। हालांकि बीच में जून 2014 में यह 31 डिग्री दर्ज किया गया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों को घरों से बाहर निकलना भी दुभर कर दिया। सुबह के समय नमी महज 33 फीसद दर्ज की गई, शाम तक घटकर वह भी महज 23 फीसद रह गई। मंगलवार को भी गर्मी सताएगी।
हालांकि बुधवार को बादल छाए रहने के कारण तापमान में कमी आएगी। इसके बाद तीन दिनों तक बादल छाने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के अनुसार रविवार की रात सबसे गर्म रही है।
संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार एक से दो दिन में मौसम करवट लेगा। बुधवार को आंशिक बादल छा सकते है, जिससे तापमान गिरने की संभावना है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.