Monday, September 14, 2015

सेमेस्टर परीक्षा पर पंचायत चुनाव का साया

पंचायत चुनाव के कारण सेमेस्टर परीक्षा टलने के सौ फीसद आसार हैं। चुनाव ड्यूटी अध्यापकों के जाने से स्कूलों में अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालन में भी बाधा आएगी। सरकारी स्कूलों के कैलेंडर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर मास में आयोजित की जानी है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी 10 वीं व 12 वीं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 29 सितंबर से कराने का कार्यक्रम लगभग तय कर चुके थे। पंचायत चुनाव
की आहट ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी। बीते 9 सितंबर को चुनावी तिथियों की घोषणा ने समय पर परीक्षा कराने व परिणाम प्रकाशित करने पर पानी फेर दिया। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित नहीं होगी। चंडीगढ़ स्थित निदेशालय में 14 सितंबर को आला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी नई तिथि को लेकर मंथन करेंगे। चुनाव की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी। इससे पहले परीक्षा कतई संभव नहीं है। निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ऐसी संभावना है कि दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च 2016 में भी ली जा सकती है। नवंबर- दिसंबर माह में परीक्षा कराने पर दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई प्रभावित होगी।
अर्ध वार्षिक की डेटशीट जारी: सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की अर्ध वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी 19 सितंबर से परीक्षा देंगे। छठी से आठवीं की परीक्षा 17-24 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। मंथली टेस्ट के समान ही डेटशीट निर्धारित किया गया है। तिथि को छोड़ कर अन्य कोई विशेष फेरबदल नहीं है।
शिक्षकों की चुनाव में डयूटी : सबसे खास बात है कि सरकारी स्कूलों में परीक्षा संचालित करने की जिम्मेवारी शिक्षकों के कंधों पर होती है। शत प्रतिशत शिक्षकों की चुनाव में डयूटी लगा दी गई है। 14 सितंबर को स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना है। रिहर्सल के लिए अध्यापक खंड मुख्यालय में 10-3 बजे तक उपस्थित रहेंगे। 15-19 सितंबर तक प्रथम चरण के नामांकन भरे जाएंगे। 21 सितंबर को जांच होगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com

साभारजागरण समाचार 

For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.