प्रदेशमें शिक्षक बनने की चाह में बीएड की परीक्षा दे चुकेे 40 हजार से अधिक युवा रिजल्ट नहीं आने की वजह से आवेदन नहीं कर पाएंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए 21 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। अमूमन इन दिनों तक बीएड का रिजल्ट जाता था। रिजल्ट नहीं आने से उन्हें आवेदन नहीं कर पाने करने की चिंता सता रही है। पात्र युवाओं ने आवेदन तारीख बढ़ाने और रिजल्ट जल्द घोषित करने की मांग की है। जून में पीजीटी और टीजीटी के 12,620 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 21 अगस्त से 21 सितंबर के बीच आवेदन करने की तारीख तय की गई है। पीजीटी की 6,874 और टीजीटी की 1,919 पोस्ट हैं। पीजीटी के आवेदन के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन बीएड और टीजीटी के लिए ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड होना जरूरी है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक ने जून में बीएड परीक्षाएं लीं। इन दिनों देरी से प्रैक्टिकल का दौर चल रहा है। वहीं, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का भी बीएड का रिजल्ट नहीं आया है। इस साल बीएड में पढ़ रहे छात्र इससे परेशान हैं।
आवेदन के समय जरूरी बीएड: छात्रदीपक शर्मा दालमवाला, अखिल जुलाना का कहना है कि आवेदन के समय बीएड क्लीयर होना जरूरी है। इंटरव्यू के समय एचटेट क्लीयर होना चाहिए। वे बीएड की परीक्षा दे चुके हैं। रिजल्ट नहीं आने के कारण वे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। लंबे समय में शिक्षक भर्ती निकली है। सरकार को चाहिए कि आवेदन की तारीख बढ़ाएं, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.