Monday, June 8, 2015

विदेशों में प्रतिबंधित है भारत में बिकने वाले ये खतरनाक प्रोडक्ट

नेस्ले कंपनी के नूडल्स (मैगी) में हानिकारक लेड और एमएसजी मिलने के बाद इसे भारत समेत कई देशों में बैन कर दिया गया है। इन तत्वों के शरीर में पहुंचने पर बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। लेकिन ऐसे कई प्रोडक्ट्स अभी भारतीय बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो कि विदेशों में बैन हैं। मैगी का मामला सामने आने से सेहत के प्रति सरकार की लापरवाही सबके सामने आई है। 

  • किंडर जॉय पर 25 सौ डॉलर का जुर्माना: अगर आप किंडर जॉय या किंडर सरप्राइज एग अमेरिका ले जाने की कोशिश करेंगे तो आप पर एक अवैध किंडर एग के लिए 2,500 डॉलर का फाइन लग सकता है। इस चॉकलेट एग में सरप्राइज टॉय छिपा होने के कारण इसे अमेरिका में बैन किया गया है। कैंडी के अंदर टॉय छिपा होने से बच्चों का गला चोक होने का खतरा रहता है। भारत में इसकी बिक्री पर कोई रोक नहीं है।   
  • दुनिया के कई देशों में इन दवाओं पर रोक: डिस्प्रिन, नोवाल्जिन, डी-कोल्ड, विक्स ऐक्शन-500, एंट्रोक्विनॉल, फ्यूराक्सॉन ऐंड लोमोफेन, निमुलिड और ऐनल्जिन जैसी दवाओं की एक लंबी लिस्ट दुनिया के कई देशों में बैन है, लेकिन भारत में कोई रोक नहीं है।  
  • दुनिया में 67 खतरनाक पेस्टिसाइड बैन: 67 ऐसे हानिकारक पेस्टिसाइड हैं जो कई देशों में बैन हैं, लेकिन भारत में अब भी बिक रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन पेस्टिसाइड्स को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। कार्बेरिल, एसीफेट, डाइमेथोएट, क्लोरपाइफॉस, लिंडेन, क्विनल्फॉस, फॉस्फोमिडॉन, कार्बैंडिज्म, ग्लाईफोसेट जैसे हानिकारक पेस्टिसाइड्स भारत में खूब उपयोग होते हैं।  
  • इंडियन शहद में एंटीबायोटिक्स मिला: एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बिकने वाला ब्रांडेड शहद दूषित होता है। जब सेंटर फॉर साइंस ऐंड इन्वाइरनमेंट ने 12 ब्रांड के शहद के नमूनों की जांच की तो इनमें से 11 में 6 हानिकारक एंटीबायोटिक्स मिले। इनमें डाबर, हिमालया, पतंजलि, बैद्यनाथ, खादी और 2 बाहर के ब्रांड शामिल थे। हमारी कंपनियां शहद में एंटीबायोटिक्स मिलाते हैं। जबकि विदेशों में एंटीबायोटिक्स का प्रयोग सीमित या बैन है। लेकिन हमारे देश में इस तरह की शहद बेंचने पर कोई रोक नहीं है। 

साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.