पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने अबकी बार प्रवेश
परीक्षाओं में फेरबदल किया गया है। यही कारण कि पहले जहां यह परीक्षा 30
जून तक हो जाती थी वह अब 19 जुलाई को होगी। एमबीबीएस और बीडीएस को छोड़कर
सभी कोर्सों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए हेल्थ यूनिवर्सिटी
ने शैक्षणिक सत्र 2015 के लिए नया फार्म एवं विवरणिका भी जारी कर दी है। मालूम हो कि पिछले
माह ही एमबीबीएस एवं बीडीएस में प्रवेश के लिए आल
इंडिया स्तर पर प्री मेडिकल परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा नकल की भेंट चढ़ने
के कारण पूरे देश में काफी चर्चित है। यही कारण है कि उच्चतम न्यायालय ने
एआइपीएमटी के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। इस प्रवेश परीक्षा को सीबीएसई ने
संपन्न करवाया था। अब इन दो महत्वपूर्ण कोर्सों को छोड़कर मेडिकल क्षेत्र
में आने वाले तमाम कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है। यह प्रवेश
परीक्षा हेल्थ यूनिवर्सिटी की देखरेख में होगी। वैसे तो आल इंडिया काउंसिल
ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की गाइड लाइन के अनुसार पहले ये परीक्षाएं हर हाल में
30 जून तक हो जाती थीं। जुलाई में काउंसलिंग करने के बाद 15 अगस्त तक
प्रवेश ले लिया जाता था। बावजूद इसके यह परीक्षा आधी जुलाई के बाद 19 को
होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो यही कारण है कि इस बार इसमें काफी कुछ
बदलाव किया जा गया है। इसके तहत
सभी कोर्सों के लिए एक ही फार्म और ही प्रश्न होंगे।
180 प्रश्न और 180 अंक: बीएएमएस, बीएचएमएस और यूजी पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए 19 जुलाई को होने
वाली कॉमन प्रवेश परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों को सही हल
करने पर 180 अंक भी मिलेंगे। इसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी
आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों के हित को
देखते हुए लागू की गई है। इसके तहत बीएएमएस, बीएचएमएस और यूजी पैरा मेडिकल
कोर्सों की कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी। किन्हीं कारणों से प्रवेश
परीक्षा कराने में देरी जरूरी हुई हैं, लेकिन उत्तीर्ण विद्यार्थियों का
एडमिशन समय पर हो जाएगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education
News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.