Sunday, January 31, 2016

कभी कम कभी ज्यादा: जनवरी में बदला तीन बार तापमान, फसल के लिए खतरा

जनवरी में मार्च सी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। चार दिन में दिन का तापमान 10 डिग्री तक बढ़ गया है। इससे गेहूं उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका बन गई है।1आमतौर पर जनवरी माह के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री के करीब रहता है। मगर इस वर्ष अधिकतम तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में तापमान 26 डिग्री
तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में गर्म वस्त्र गायब होने लगे हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। हिसार के लोगों को शनिवार को तेज धूप का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ हवा में नमी 69 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं हवा की गति 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी होती है। परंतु इतनी ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं थी। विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं व सरसों की फसल के लिए मौसम का बढ़ना ठीक नहीं है। अगर दो-तीन यही तापमान बरकरार रहा तो गेहूं का उत्पादन काफी हद तक प्रभावित होगा। चूंकि पर्याप्त ठंड न मिलने से अभी गेहूं के दाने का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में तेज गर्मी से दाना इसी स्थिति में पक जाएगा और काफी बारीक रह जाएगा। सरसों की फसल के लिए भी यह तापमान बेहतर नहीं कहा जा सकता। ऐसे में किसानों को फसलों में पानी लगाने के साथ दवाओं को प्रयोग करते रहना होगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.