Friday, January 1, 2016

शहरी निकायों में रहेगा महिलाओं का दबदबा: ऐसे रहेगा आरक्षण

हरियाणा के शहरी निकायों में इस बार महिलाओं का दबदबा रहा। राज्य में जिन 43 निकायों में चुनाव होने हैं, उनके ड्रॉ निकाल दिए गए हैं। 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि सामान्य श्रेणी की 20 सीटों पर भी महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। शहरी निकाय विभाग द्वारा ड्रॉ निकाल दिए जाने के बाद साफ हो
गया कि पंचायत चुनाव के बाद हरियाणा में निकाय चुनाव करा दिए जाएंगे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। शहरी निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी 43 निकायों के सचिवों ने भागीदारी की, जिनमें चुनाव प्रस्तावित हैं। 18 जिलों के डीसी भी अथवा उनके प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हैं। प्रदेश के सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में भी चुनाव प्रस्तावित हैं। इन दोनों के ड्रॉ पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिससे साफ हो गया कि फिलहाल यहां दोनों जगह चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। राज्य में 15 फरवरी तक आचार संहिता है। उससे पहले 24 जनवरी को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा। प्रदेश सरकार सात जनवरी को निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित करा सकती है। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रदेश के नगर निकायों में 20 सीटों सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए घोषित की गई हैं, जबकि तीन सीटें एससी महिला, छह सीटें एससी, दो सीटें बीसी महिला, दो सीटें बीसी और 10 सीटें सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
  • एससी महिला महिला (तीन सीटें): बरवाला, रानिया, तरावड़ी।
  • एससी के लिए (छह सीटें): निसिंग, रतिया, टोहाना, कालांवाली, नारायणगढ़, होडल।
  • बीसी महिला (दो सीटें): पुन्हाना, सोहना।
  • बीसी (दो सीटें): नारनौल, फिरोजपुर ङिारका।
  • सामान्य श्रेणी महिला (10 सीटें): बहादुरगढ़, हांसी, सिरसा, गोहाना, राजौंद, झज्जर, लाडवा, चीका, नूंह, उचाना।
  • सामान्य श्रेणी के लिए (20 सीटें): जींद, नरवाना, थानेसर, पलवल, दादरी, भिवानी, कैथल, नांगल चौधरी, सफीदों, घरौंडा, असंध, शाहाबाद, पेहवा, समालखा, बावल, महम, ऐलनाबाद, गन्नौर, महेंद्रगढ़, होडल।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.