गेस्ट टीचर्स को प्रदेश सरकार तिल-तिल कर मरने को
मजबूर कर रही है। शिक्षामंत्री को अपने वादे की लाज रखनी चाहिए। अगर
मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो शिक्षामंत्री को गेस्ट टीचर्स के
समर्थन में पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शुक्रवार को गेस्ट टीचरों के
महापड़ाव में पहुंचे पूर्व बिजली एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव
ने यह बातें कही। कैप्टन ने देवीलाल पार्क में पहुंच अतिथि अध्यापकों को
समर्थन दिया और
Disclaimer: हमारे इस वेबपेज पर सभी समाचार विश्वसनीय स्रोतों से लेकर प्रकाशित किए जाते हैं। परन्तु फिर भी किसी गलत सूचना के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। पाठकगण समाचारों व सूचनाओं की पुष्टि अपने स्तर पर कर लें।
Saturday, July 11, 2015
सीए और सीपीटी के परिणाम 16 जुलाई को
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की मई-जून (2015)
में हुई फाइनल व कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे 16 जुलाई को
दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षार्थी एसएमएस सेवा व वेबसाइट के
माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। फाइनल परीक्षा में जिन
परीक्षार्थियों ने 55 फीसदी
HBSE: यूएमसी केसों की सुनवाई का 21 जुलाई को फिर से मौका
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित हरियाणा (शैक्षिक व
मुक्त विद्यालय) व डीएड परीक्षा मार्च व अप्रैल-2015 के अनुचित साधन से
संबंधित परीक्षार्थियों की व्यक्तिगत सुनवाई के लिए एक और मौका दिया गया
है। बोर्ड सचिव पंकज कुमार ने बताया कि इन सभी परीक्षार्थियों को स्थायी
समिति के समक्ष
एचटेट के 11000 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त, नहीं हुई फीस कन्फर्म
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए फीस का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन
कंफर्मेशन नहीं करने वाले प्रदेश के करीब 11 हजार उम्मीदवारों को हरियाणा
विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने जोर का झटका धीरे से दिया है। बोर्ड
प्रशासन ने इन उम्मीदवारों को कंफरमेशन का दोबारा से मौका देने से साफ
इन्कार कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के करीब 11 हजार से अधिक
उम्मीदवारों ने हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन
134A के तहत गरीब बच्चों के दाखिले: 15 जुलाई तक शुरू करें प्रवेश प्रक्रिया- हाई कोर्ट
हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में नियम 134 ए के तहत पहली से आठवीं क्लास के
बच्चों को एडमिशन देने हेतु आयोजित ड्रा का रिजल्ट रोकने के मामले में
शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को
आरंभ कर कोर्ट को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने साफ
शब्दों में कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन को
खुद हाईकोर्ट में हाजिर होना होगा। मामले में याचिका
हरियाणा में बनेगी नई तबादला नीति
हरियाणा में कर्मचारियों के तबादलों को लेकर मच रही मारामारी सरकार के जी
का जंजाल बन गई है। मनोहर सरकार के आठ माह के कार्यकाल में करीब 50 हजार
कर्मचारी तबादलों की लाइन में लगे हैं। पहली बार 30 हजार अर्जियां आई तो इस
बार 20 हजार कर्मचारियों ने अपनी मनपसंद जगह चाहने के लिए मंत्रियों का
जीना मुहाल कर दिया है। तबादलों के लिए हर साल मचने वाली इस मारामारी को
खत्म करने के लिए सरकार अब
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली चार सुपरवाइजर नौकरी से हटाईं
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाली चार महिला
सुपरवाइजरों को हरियाणा सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इन महिला
कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। मामला
हरियाणा के महिला व बाल विकास विभाग से जुड़ा है और चारों महिलाएं
सुपरवाइजर के पद पर तैनात थीं। जिन चार महिला सुपरवाइजरों को बर्खास्त किया
गया है, उनमें फतेहाबाद की सुनीता
निजी स्कूल में खाने से 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
गुडगाँव के डीएलएफ फेज वन स्थित एक स्कूल के लगभग सौ विद्यार्थियों की तबीयत
बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। नाराज अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा
किया। उनका आरोप था कि स्कूल का खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।
स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिया है। डीएलएफ फेज वन स्थित शिव नादर
स्कूल के सौ विद्यार्थियों की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक खराब हो गई।
अभिभावकों ने बच्चों
अब नर्सिंग छात्राओं पर लाठीचार्ज
परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेशभर से आई एएनएम व जीएनएम
छात्रओं पर पुलिस ने पानी की बौछारें की और लाठियां बरसाई जिसमें दर्जनों
छात्रएं घायल हो गईं। इस दौरान हुई झड़प में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों
को भी चोट लगी है। 1पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत छात्रएं सीएम आवास का
घेराव करने की रणनीति बनाकर कर्ण पार्क से कूच किया। करीब डेढ़ बजे जैसे ही
छात्रएं माल रोड पर पहुंचीं तो पुलिस
Friday, July 10, 2015
डाकघर की सारी सुविधाएँ अब घर बैठे ले सकेंगे
अब डाकघर से जुड़े ग्राहकों को पैसा जमा कराने से
लेकर पैसा निकालने व बीमा पॉलिसी तक को जमा करने के लिए डाकघर नहीं जाना
पड़ेगा। चिट्ठी लेकर घर आने वाला डाकिया घर पर ही इन तमाम कार्यों को करने
में सक्षम होगा। डाक विभाग अपने ग्राहकों
को घर पर ही सारी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए डाकिए को हाथ में लेकर चलने
वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देने जा रहा है। यह उपकरण ग्लोबल पोजिशनिंग
सिस्टम (जीपीएस)
AIPMT परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट पर, गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष ड्रेस कोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑल
इंडिया प्री मेडिकल-प्री डेंटल एंट्रेस टेस्ट में गड़बड़ी को रोकने के लिए
ड्रेस कोड लागू किया है। इस तय ड्रेस कोड के साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा
केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार चाहे
छात्रा हो या छात्र सबके लिए हल्के परिधान पहन कर आना अनिवार्य है। जिससे
कि परीक्षा हॉल में जाने से पहले उम्मीदवारों की जांच आसानी से की जा सके।
जैकेट पहन कर आना प्रतिबंधित होगा। ड्रेस कोड
जेबीटी/ सीएंडवी की अंतरजिला स्थानांतरण पालिसी का ड्राफ्ट तैयार
हरियाणा सरकार ने मौलिक शिक्षा विभाग में नियमित
आधार पर मुख्य अध्यापकों, प्राथमिक अध्यापकों और क्लासिकल एवं वर्नाकुलर
टीचरों के लिए एक अंतर-जिला स्थानांतरण नीति का प्रारूप तैयार किया है। मौलिक
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग में नियमित आधार पर कार्यरत
मुख्य अध्यापक/ प्राथमिक अध्यापक और सीएंडवी अध्यापकों को सामान्य
स्थानांतरण के तहत उनके जिले से बाहर स्थानांतरित नहीं
कंप्यूटर टीचर्स ने शिक्षामंत्री के साथ वार्ता को बताया विफल
कंप्यूटर टीचरों ने वीरवार को शिक्षामंत्री के
साथ हुई वार्ता को विफल बताया है। शिक्षकों ने कहा कि लगभग दो घंटे चली
बैठक में सरकार कंप्यूटर शिक्षकों को मनाने में सफल नहीं हो सकी। सरकार की
तरफ से शिक्षकों को सिर्फ बकाया वेतन देकर आंदोलन को समाप्त करवाने का
प्रयास किया जा रहा है जबकि शिक्षक अपनी नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं।
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रधान बलराम धीमान ने कहा कि अब 16 जुलाई से आमरण
कंप्यूटर टीचर्स को भी मिलेगा नई भर्ती में अनुभव का लाभ
हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा
ने कहा है कि कंप्यूटर अध्यापकों का 28 करोड़ रुपये का बकाया मानदेय अगले
10 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह आश्वासन वीरवार शाम
अपने कार्यालय में कम्प्यूटर अध्यापक संघ के एक शिष्टमंडल के साथ हुई बैठक
में दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी
जवाहर यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक एमएल कौशिक के अलावा संघ
की ओर से निर्मल,
प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा विधानसभा का घेराव
प्राथमिक शिक्षा, शिक्षकों व छात्रों की अनदेखी से खफा राजकीय प्राथमिक
शिक्षक संघ विधानसभा का घेराव करेगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य
प्रधान विनोद ठाकरान व महासचिव दीपक गोस्वामी ने कहा कि सरकार बने हुए आठ
माह से ज्यादा का समय हो चुका है। अभी तक प्राथमिक शिक्षा की कोई सुध नहीं
ली गई। सभी विधायकों को 13 जुलाई से 27 जुलाई तक मांग-पत्र व ज्ञापन सौंपे
जाएंगे और उनसे मानसून सत्र में
अब गेस्ट टीचर निकालेंगे 'न्याय रैली'
नौकरी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे गेस्ट टीचर
अब न्याय युद्ध रैली कर न्याय की मांग करेंगे। प्रदेश भर की खापों,
कर्मचारियों और गेस्ट टीचरों की भीड़ जुटाकर गेस्ट टीचर 11 जुलाई को रैली
निकालेंगे। खाप चौधरी पहले ही 14 जुुलाई से प्रदेश भर के स्कूलों पर
तालाबंदी की घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक
रुख नहीं दिखाया है। ऐसे में गेस्ट टीचरों ने नई रणनीति के तहत प्लानिंग
की है। अतिथि
इंटरव्यू में दिए 20 में से 22 अंक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) की नियुक्ति
में अनियमितताओं की विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। मनोहर सरकार ने एक
अभ्यर्थी की शिकायत के आधार पर यह आदेश जारी किए। चयन समिति ने चुनी गई
महिला उम्मीदवार को इंटरव्यू में 20 में से 22 अंक दे दिए थे। इन्हीं दो
नंबर के आधार पर महिला उम्मीदवार की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति
हुई। सितंबर 2012 में विश्वविद्यालय के
Thursday, July 9, 2015
हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में 2708 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के
2708 पदों की सीधी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किये हैं। ऑनलाइन
आवेदन 23 अक्तूबर 2015 से 23 नवम्बर 2015 सायं 5 बजे तक वैबसाइट www.hssc.gov.in पर किया जा सकता है। इसके उपरांत वैबसाइट लिंक उपलब्ध नहीं होगा।
कुल पदों में से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सब डिविजनल क्लर्क के 50
पदों, ट्रेसर के 165 पदों,
आए दिन बिगड़ रही अनशनकारी अतिथियों की हालत
महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में 22 दिन से
महापड़ाव डाले गेस्ट टीचरों के अनशन के 16वें दिन भिवानी जिले की अनशनकारी
गेस्ट टीचर सुरेंद्र कला ने बुुधवार को देहदान की घोषणा की। सुरेंद्र ने
कहा कि अगर अनशन के दौरान उनकी मौत होती है तो उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज
रोहतक को सौंप दिया जाए। ताकि उनका शरीर मेडिकल कॉलेज के छात्रों के रिसर्च
के लिए काम आ जाए। उनकी मौत अनशन के दौरान होती है तो यह उनके
पीएचडी के पर्यवेक्षक न करें ऑउटसोर्स: UGC
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी के लिए पर्यवेक्षकों की
सेवाएं आउटसोर्स किए जाने पर विश्वविद्यालयों को चेताया है। उसने सभी
विश्वविद्यालयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि एमफिल और पीएचडी
छात्रों के लिए नियुक्त होने वाले शोध पर्यवेक्षक नियमित फैकल्टी सदस्य हों
और इसके
लेख: बेमानी है मदरसों की शिक्षा
तुफैल अहमद (वरिष्ठ पत्रकार)
पिछले दशकों के आंकड़े गवाह हैं कि मदरसों में पढ़ने वाले भारतीय मुसलमान भौतिकशास्त्री, अर्थशास्त्री, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डॉक्टर और यहां तक कि राजनीतिज्ञ भी नहीं बन पाते। मदरसे मुसलमानों को सार्वजनिक जीवन से बाहर रखने के कारक बन जाते हैं। हां, कुछ मदरसों के छात्र आधुनिक पेशे
आईटीआई में काउंसिलिंग का शेड्यूल बदला
हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने साल 2015-16
के लिए सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए
काउंसिलिंग कार्यक्रम में संशोधन किया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि
काउंसिलिंग का नवीनतम कार्यक्रम काउंसिलिंग पोर्टल
www.haryanaitiadmissions.in पर उपलब्ध कराया गया है। नए
कार्यक्रम के मुताबिक जिन विद्यार्थियों को पहली और दूसरी काउंसिलिंग में
कोई सीट आवंटित
हरियाणा में आई 2600 फर्जी SLC उत्तर प्रदेश के छह जिलों से बनी: बड़े रैकेट की आशंका
फर्जी एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) के फेर
में फंसकर अपना रिजल्ट रद कराने वाले हरियाणा के लगभग 2600 परीक्षार्थियों
के फर्जी सर्टिफिकेट यूपी के छह जिलों के स्कूलों में तैयार हुए थे। सबसे
ज्यादा 1918 फर्जी एसएलसी यूपी के अलीगढ़ जिले से बने। मथुरा, बागपत, मेरठ,
प्रतापगढ़, अलीगढ़ और आजमगढ़
सरकारी स्कूल के बच्चों के यूनिक SRN से रुकेगा फर्जी दाखिलों का खेल
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आने वाले दिनों में दाखिला प्रक्रिया में
फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। स्कूल अब दाखिला के बाद छात्रों की फर्जी संख्या
शिक्षा निदेशालय को नहीं भेज पाएंगे। सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने
वाले छात्रों की सही संख्या का पता लगाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने
नायाब तरीका खोजा है। अब सभी स्कूली छात्रों की पहचान यूनिक पंजीकरण नंबर
से होगी। विभाग ने इस योजना को एसआरएन (स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर) नाम
दिया है। विभाग स्कूल प्रबंधन प्रणाली पोर्टल परिवर्तन शुरू करने के बाद अब
छात्रों को पहचान नंबर
कोर्ट के आदेशों में हस्तक्षेप करना "खाप पंचायतों" के लिए सही नहीं: बराला
गेस्ट टीचर्स की नौकरी बहाली के लिए उनके समर्थन
में उतरी खाप पंचायतों पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पलटवार
किया है। बराला ने कहा कि यह मामला पूर्व की सरकार की देन है और अदालत में
विचाराधीन है। ऐसे में खापों को इससे बचना चाहिए। बराला बुधवार शाम सफीदों
गेट पर पत्रकारों से बातचीत
गेस्ट टीचर मामले में पिछली सरकार दोषी, अब हो रही सियासत: शिक्षा मंत्री
गेस्ट टीचर्स की समस्या के लिए सीधे तौर पर पिछली
कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। यह समस्या हमें विरासत में मिली है। अगर
कांग्रेस सरकार वैध भर्ती प्रक्रिया अपनाती तो गेस्ट टीचरों को परेशानी नही
होती। यह कहना है शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का। शर्मा बुधवार को यहां
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, अभी भी गेस्ट
टीचरों को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। विपक्षी सच पता होने के बाद
भी
अब सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले गेस्टों का आंदोलन: 24 जुलाई तक का अल्टीमेटम
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने अतिथि अध्यापकों के समर्थन में हल्ला बोल
दिया है। 24 जुलाई तक गेस्ट की स्कूलों में नौकरी बहाल न होने पर 25 जुलाई
को सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश स्तरीय बड़े आंदोलन का एलान कर देगा। रोहतक
में इसकी रणनीति बनाने के लिए 25 को ही राज्य कार्यकारिणी की बैठक संघ ने
बुला ली है। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को सभी जिला मुख्यालयों
पर रोष प्रदर्शन किए गए। कर्मचारियों ने सरकार
सावधान: चीन से आ रहा है प्लास्टिक वाला 'नकली' चावल
राजधानी में फल-सब्जियों को पकाने व ताजा रखने के लिए रसायन का प्रयोग होने
की बात कई बार हाई कोर्ट में उठ चुकी है। लेकिन बुधवार को चीन से सिंथेटिक
चावल आयात होने का मामला सामने आया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में
आरोप लगाया गया है कि चीन से सिंथेटिक चावल आयात कर व्यापारी फायदे के लिए
उसे असली चावल में मिलाकर बेच रहे हैं। यह चावल लोगों के स्वास्थ्य के लिए
बेहद हानिकारक है। हाई कोर्ट के
बिना आधार कार्ड के मान्य नहीं होगा कोई फॉर्म - CM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि
आधार कार्ड के बगैर किसी प्रकार का फार्म मान्य नहीं होगा। यानी अब नौकरी
के लिए आवेदन करने, पेंशन फॉर्म भरने और बिजली कनेक्शन लेने के लिए आधार
कार्ड लगाना अनिवार्य हो जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित
करते हुए सीएम ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन प्राप्त करने में अब पात्र व्यक्ति
को कोई दिक्कत नहीं होगी। जिसकी आयु 60 वर्ष की हो गई है,
Wednesday, July 8, 2015
हरियाणा में दो-वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन 7 से 26 जुलाई तक
हरियाणा के विभिन्न कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में दो वर्षीय बीएड कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश के लिए चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद को अधिकृत किया गया है। इस बारे CBLU ने प्रवेश सूचना जारी कर दी है, जिसे देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। सरकारी, यूनिवर्सिटी द्वारा चालित अथवा एडिड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 7 जुलाई से 19 जुलाई, 2015 तक तथा सेल्फ फाइनांस/
MHRD के अधिकारी करेंगे स्कूलों में टॉयलेट का निरीक्षण
स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के तहत देशभर के स्कूलों में बनाए
गए शौचालयों की गुणवत्ता भी जांची जाएगी। इसके निर्माण कार्य को परखने के
लिए मानव संसाधन विकास मंत्रलय के अधिकारी देशभर में ऑन स्पाट जाकर
निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगे। मालूम हो कि इस
कार्यक्रम के तहत देशभर के 27 प्रांतों के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में
शौचालयों का निर्माण कराया गया है। हरियाणा के 21
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ेंगी, बनेगा ट्रॉमा सेंटर
प्रदेश सरकार ने हिसार में स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में
एमबीबीएस की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने का फैसला लिया है। साथ ही कॉलेज
में आधुनिक ट्रामा सेंटर का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा
शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना बनाने का निर्देश
दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को यहां कार्यकारी
परिषद की बैठक में यह सुविधाएं प्रदान करने को
खेल रुपयों का: सेंसर बोर्ड ने पैसे खाकर दिए A फिल्मों को UA सर्टिफिकेट
एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि सेंसर बोर्ड आफ
फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ऐतिहासिक
रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन समेत कई कामों को लेकर बोर्ड का रवैया बहुत
चिंताजनक है। यही नहीं, हाल के वर्षों में कई फिल्मों को सर्टिफिकेट देने
में भी गंभीर अनियमितता की गई। कैग ने अपनी रिपोर्ट में जाली दस्तावेज
बनाने और सर्टिफिकेट जारी करने में पक्षपात की ओर इशारा किया है। सामाजिक
आईटीआई में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया फेल: आवेदन का एक और मौका
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के फेल होने के बाद एक बार फिर विभाग बैकफुट पर आ
गया है। विभाग ने छात्रों की सुविधा का हवाला देते हुए दोबारा से पोर्टल
खोलने का निर्णय लिया है। अब दोबारा से आवेदन लेने के लिए 15 जुलाई से 17
जुलाई तक आवेदन मांगा गया है। इससे पहले ऑनलाइन काउंसलिंग को छोड़कर विभाग
ऑफलाइन दाखिला करने का निर्देश दे चुका है। दरअसल,
कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी भी गेस्टों के पक्ष में उतरीं
गेस्ट टीचरों के आंदोलन को सामाजिक संगठनों,
पंचायतों, खाप पंचायतों, कर्मचारी संगठनों के साथ अब राजनीतिक दल भी समर्थन
देने लगे हैं। हजकां और इनेलो नेताओं के बाद अब कांग्रेस विधायक दल की
नेता किरण चौधरी ने मंगलवार को महापड़ाव में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। किरण
चौधरी ने पिछले 21 दिन से महापड़ाव और 15 दिन से अनशन पर बैठे गेस्ट
टीचरों का हालचाल जाना और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं।
नहरी पटवारी और ग्राम सचिव के 1327 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सिंचाई
एवं जल संसाधन विभाग में नहरी पटवारी और विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम
सचिव के रिक्त 1327 पद भरने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन
पदों में से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में नहरी पटवारी के 892 पदों के
लिए और विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के 435 पदों के लिए आगामी 22
सितंबर से 21 अक्तूबर तक सीधी भर्ती के लिए
कंप्यूटर टीचरों की भर्ती पर कानूनी पेंच के आसार
हरियाणा में कंप्यूटर शिक्षकों की अनुबंध पर नई भर्ती सरकार के लिए गले की
फांस बन सकती है। भर्ती में कानूनी पेंच फंस रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाई
कोर्ट अनुबंध कर्मियों के स्थान पर स्थायी भर्ती के आदेश दे चुका है, जबकि
सरकार तीन हजार शिक्षकों के पद भी अनुबंध आधार पर ही भरने की तैयारी कर
रही है। कंप्यूटर शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हाई
कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। शिक्षक पंकज
स्थायी मान्यता के लिए निजी स्कूलों को कुछ समय और
अस्थायी मान्यता व अनुमति प्राप्त निजी स्कूलों को प्रदेश सरकार ने बड़ी
राहत दी है। स्थायी मान्यता हासिल करने के लिए स्कूलों को एक वर्ष का समय
दे दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों की यहां हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अस्थायी मान्यता
प्राप्त स्कूलों के स्थायी मान्यता के मामले को
विभाग भेजेगा जन्मदिन पर एसएमएस से शुभकामना सन्देश
यह पहली बार होने जा रहा है जब कोई विभाग अपने फील्ड अधिकारियों व
कर्मचारियों को उनके जन्म दिन पर उनके मोबाइल पर उन्हें शुभकामना के मैसेज
भेजेगा। यह नई पहल शुरू की है शिक्षा विभाग ने। शिक्षा विभाग में कार्यरत
अधिकारियों व कर्मचारियों को अब अपना जन्मदिन याद रखने की जरुरत नहीं।
विभाग अब उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं उसके मोबाइल पर मैसेज के जरिये देगा।
विभाग ने यह कदम फील्ड कर्मचारियों व
आरटीआई के दायरे में आ सकते हैं राष्ट्रीय दल
तमाम राष्ट्रीय दलों को सूचना केअधिकार (आरटीआई)
केदायरे में लाने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार
और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता
वाली तीन सदस्यीय पीठ ने छह राष्ट्रीय दलों - भारतीय जनता पार्टी,
कांग्रेस, बसपा, सीपीआई, सीपीआईएम
डिजिटल भारत: स्कूलों का सारा रिकॉर्ड अब 'परिवर्तन' पोर्टल पर, हरियाणा में शुरू हुई चार नई योजनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया को
साकार करने के लिए प्रदेश सरकार निकल पड़ी है। इसके तहत शिक्षा क्षेत्र को
डिजिटल कर छात्रों को आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा। डिजिटल इंडिया सप्ताह के
समापन पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की
गई चारों नई योजनाएं भी शिक्षा से जुड़ी हुई हैं। इन योजनाओं के मूर्तरूप
लेने पर सरकारी स्कूलों का प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल ‘परिवर्तन’ के
सीएम खट्टर का कार्यक्रम, एजुसेट ठप्प; 6000 से ज्यादा स्कूलों में नहीं दिखा पाए प्रसारण
सरकार बदल गई पर सरकारी स्कूलों में खराब पड़े एजुसेट सिस्टम अभी तक शोपीस
बने हुए हैं। इस कारण स्कूल प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल के शुभारंभ पर
बच्चे मुख्यमंत्री की बात नहीं सुन पाए। ऐसा ही वाकया बीते 5 सितंबर को
शिक्षक दिवस पर भी हुआ था। तब भी एजुसेट खराब होने से बच्चे प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सीधी बात नहीं सुन पाए थे। एक तरफ प्रधानमंत्री डिजिटल
इंडिया का सपना देख रहे हैं, जबकि हमारे सरकारी स्कूलों
Tuesday, July 7, 2015
1327 Posts of Canal Patwari and Gram Sachiv in Haryana (Last date 21/10/15)
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
Name
of the Post: Canal Patwari, Gram Sachiv
Total
no. of Posts: 1327
Posts (Canal Patwari-892, Gram Sachiv-435)
Location:
Irrigation/
Panchayat Department.
Educational Qualifications: Matriculation.
Monday, July 6, 2015
देश के 19 कॉलेज बने 'हेरिटेज'
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 100 साल पुराने कॉलेज परिसरों को
संरक्षित करने के मकसद से देश भर में 19 संस्थानों को हेरिटेज का दर्जा
दिया है। इनकी दशा-दिशा में सुधार एवं उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता की
मंजूरी दी है। आयोग ने ‘विरासत कॉलेज योजना’ के तहत हेरिटेज दर्जा हासिल
करने के लिए कॉलेजों से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। इसके लिए उसे 60 कॉलेजों
से प्रस्ताव मिले थे। हालांकि विरासत दर्जा
अब वेबसाइट पर होगी सभी यूनिवर्सिटीज की सारी जानकारियां: नहीं चलेगा कहीं फर्जीवाड़ा
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट
कमीशन (यूजीसी) ने एक और कवायद की है। अब सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को
विद्यार्थियों की फीस से लेकर अन्य सभी सुविधाओं की जानकारी वेबसाइट पर
अपलोड करनी होगी। पिछले कुछ समय से उच्च शिक्षा में फर्जीवाड़े की घटना और
शिक्षा का गिरता स्तर देखते हुए यूजीसी ने ये कदम उठाया है। यही नहीं
यूजीसी ने भी खुद फर्जी यूनिवर्सिटी की सूचना
पहल: साल के 50 लाख खर्च करके बेटियों की शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल में दे रहे बेहतर सुविधाएं
करीब एक दशक पहले वर्ष 2005 में सिरसा जिले के कालूआना गांव के
मिडल स्कूल में संसाधनों के अभाव में बेटियों का न्यूनतम परिणाम देखकर,
सरपंच और ग्रामीणों ने शिक्षा की वो अलख जगाई, जो आज 400 बेटियों के जीवन
को आलोकित कर रही है। ग्रामीणों ने ठानी कि
सुविधाओं के अभाव में बेटियों की शिक्षा की राह बंद नहीं होने देंगे और
इसी के चलते सरपंच जगदेव सहारण ने वर्ष 2007 में कालुआना वेलफेयर शिक्षा
समिति की
सालों बाद बनेगी नई शिक्षा नीति: कांटा ही बताएगी कि कैसी हो नीति
नई शिक्षा नीति बनाने को लेकर काम शुरू हो चुका
है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से इस बाबत दिशा-निर्देश भी हरियाणा
शिक्षा विभाग को भेज दिए गए हैं। इस बार इन जो शिक्षा नीति बनाई जा रही है,
उसके लिए खास एक्सरसाइज की जाएगी। जिसके
तहत न केवल सीनियर शिक्षाविदों व सीनियर अफसरों के सुझाव लिए जाएंगे, बल्कि
मोहल्लों, कालोनियों से लेकर गांव तक लोगों के सुझाव एकत्रित किए जाएंगें।
ताकि
दहिया खाप ने दी कॉलेज छात्राओं को नसीहत: न रखें स्मार्टफोन
गोहाना में दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया
ने कहा कि नाबालिग लड़कियों को स्मार्ट फोन नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा
कॉलेज में भी लड़कियों को स्मार्ट फोन भी नहीं रखना चाहिए। अगर कोई लड़की
फोन रखती है तो वह कॉलेज की जगह घर पर ही प्रयोग करे। सुरेंद्र दहिया
रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह के नागरिक अभिनंदन
समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं इस बारे में मंत्री
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि
MDU में प्रवेश परीक्षाएं आज
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में छह जुलाई को विश्वविद्यालय शैक्षणिक
विभागों के कई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मदवि
में छह जुलाई को प्रात: 8.45 बजे से 10 बजे तक एमएससी-(मैथ्स या मैथ्स विद
कंप्यूटर साइंस) की प्रवेश परीक्षा होगी। इन दो पाठ्यक्रमों के लिए 1724
अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एमए-मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा 11.45 बजे
से 12.30 बजे तक तथा एमए-हिन्दी की प्रवेश परीक्षा
हरियाणा पुलिस में 7200 भर्तियां होंगी, 1000 महिलाएं, 5 अंक का इंटरव्यू
हरियाणा पुलिस में जल्द ही 7200 पुलिस
कर्मचारियों की भर्ती होगी। इनमें 1000 महिला पुलिसकर्मी होंगी। भर्ती
प्रक्रिया में इस बार लिखित परीक्षा को तवज्जो दी जाएगी और पारदर्शिता के
लिए साक्षात्कार के सिर्फ पांच अंक रखे जाएंगे। पुलिस महानिदेशक यशपाल
सिंघल ने रविवार को लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक से पहले
प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी। सिंघल
ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 100 अंक में से 95 अंक
अब 2000 में लगे 3206 जेबीटी छेड़ेंगे जंग
इनेलो-भाजपा गठबंधन की सरकार में करीब 15 साल पहले नियुक्त 3206 जेबीटी
शिक्षक पदोन्नति के लाभ से वंचित हैं। इन जेबीटी को न तो पिछली हुड्डा
सरकार में पदोन्नति व विभागीय लाभ मिले और न ही मनोहर सरकार में कोई सुविधा
मिल रही है। बार-बार की जांच से तंग आ चुके इन जेबीटी ने मनोहर सरकार को
2000 में इनेलो में भाजपा के साझीदार होने की याद दिलाने का फैसला लिया है।
कोर्ट की ओर से भी जेबीटी अध्यापकों
अतिथियों के लिए सरकार से भिड़ने को तैयार खापें
हरियाणा के सरकारी स्कूलों से हटाए गए अतिथि अध्यापकों की नौकरी बचाने का
बीड़ा अब खाप पंचायतें व जाट सभा उठाने जा रही हैं। खाप ने सरकार को बड़े
स्तर पर चुनौती देने का निर्णय ले लिया है। जाट सभा व खाप पंचायतें दो-दो
हाथ करने को पूरी तरह से तैयार हैं। 63 खाप व हरियाणा जाट सभा ने सोमवार
को जींद की जाट धर्मशाला में संयुक्त महापंचायत बुलाई है जिसमें गेस्ट के
समर्थन में बड़े आंदोलन का एलान किया
Sunday, July 5, 2015
समस्या: कैसे करेंगे मंत्री तबादले
प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों का
अधिकार देकर मुसीबत ही मोल ली है। मात्र पांच दिन में सरकार के पास बीस
हजार से अधिक अर्जियां कर्मचारियों ने तबादले के लिए लगाई हैं। मंत्रियों
के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इतने बड़े पैमाने पर एक साथ ट्रांसफर
को अंजाम किस तरह से दे। तबादला आवेदन तो सरकार ने ले लिए हैं, लेकिन अभी
तक कर्मचारियों की अदला-बदली को लेकर अंतिम
गेस्ट टीचर्स को एचटेट कोचिंग के लिए राशि देगी सरकार, लेकिन इस पर गेस्टों का 'इंकार'
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गेस्ट
टीचरों के मामले में सरकार का दृष्टिकोण पेश करते हुए कहा है कि सरकार
न्यायालयों के आदेशों के अधीन है और इस मामले में जो भी समस्या है, वह
पूर्व सरकारों की देन है। उन्होंने कहा कि गेस्ट के तौर पर काम कर चुके
शिक्षकों को योग्यता के आधार पर उचित अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने
पात्रता परीक्षा की तैयारी की कोचिंग लेने पर अतिथि अध्यापकों को दो महीने
तक एक
Saturday, July 4, 2015
प्राथमिक विद्यालय का वरिष्ठतम टीचर लिखेगा जेबीटी की APAR
प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में टीचिंग कैटेगरी के वार्षिक प्रदर्शन एवं आत्म मूल्यांकन की रिपोर्ट को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया है। इस बारे में हरियाणा शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से नए निर्देश जारी किए गए हैं।
विभाग के निदेशक की ओर से जारी किए गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि टीचिंग कैटेगरी के वार्षिक प्रदर्शन एवं आत्म मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए अगर किसी स्वतंत्र प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर का पद स्वीकृत नहीं
विभाग के निदेशक की ओर से जारी किए गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि टीचिंग कैटेगरी के वार्षिक प्रदर्शन एवं आत्म मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए अगर किसी स्वतंत्र प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर का पद स्वीकृत नहीं
लड़कियों की साक्षरता दर अभी भी निराशाजनक
शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए तमाम योजनाओं पर
काम कर रही मोदी सरकार को अपने सर्वे से लड़कियों की साक्षरता की असलियत का
पता चला है। सरकार द्वारा कराए गए एक सर्वे के मुताबिक देश में सात साल से
अधिक उम्र की लड़कियों की साक्षरता दर महज 65.8 फीसदी ही है। जबकि इसी आयु
वर्ग के लड़कों की साक्षरता दर 81 फीसदी है। सर्वे ने बाल विवाह पर पाबंदी
लगाने के प्रयासों की कलई खोलते हुए यह भी उजागर
CWSN बच्चों के प्रवेश और मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देश जारी
हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में
पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के दाखिले और परीक्षा
या आकलन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन बच्चों को निशक्त बच्चों के लिए
समावेशी शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने
कहा कि छह से 18 वर्ष की आयु वर्ष में पहचान किए गए प्रत्येक
सीडब्ल्यूएसएन को बिना किसी
31 जुलाई तक नियुक्ति के आश्वासन पर नवचयनित जेबीटी का धरना समाप्त
हरियाणा पात्र अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल की
शुक्रवार रात सीएम मनोहरलाल खट्टर से हुई वार्ता के बाद पात्र अध्यापकों ने
पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर 13 दिन से जारी धरना समाप्त करने का
ऐलान कर दिया। देर रात मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने धरनास्थल पर
पहुंचकर अनशन पर बैठे नवचयनित अध्यापकों का अनशन तुड़वाया। सीएम खट्टर ने
प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि 31 जुलाई तक नवचयनित जेबीटी
Friday, July 3, 2015
ये पांच विशाल प्रोजेक्ट सफल हो जाएं बदल जाए कुछ देशों की तस्वीर
दुनिया के कई देश कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते हैं। परिणाम जो
भी हो, लेकिन पहली नजर में ये प्रोजेक्ट लोगों की भलाई के लिए ही होते
हैं। मौजूदा समय में दुनिया में 5 ऐसे प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, जिन पर
काम करने से दुनिया की तस्वीर बदल जाएगी। इन प्रोजेक्टों से बिजली, खेती
सहित अन्य कई सेक्टर से जुड़ी दिक्कतें कम हो जाएंगी। मनी भास्कर आपको बता
रहा है ऐसे ही प्रोजेक्टों के बारे में, जिनसे दुनिया के कई देशों की
किस्मत बदल जाएगी।
60,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल मिलेगा खेती के लिए: जर्मनी के आर्किटेक्ट हर्मन स्रेगल ने साल 1920
लोक प्रशासन में एमए को नहीं मिल रहा पीजीटी (राजनीति विज्ञान) में आवेदन का मौका
मनोहर सरकार लोक प्रशासन विषय में एमए पास उम्मीदवारों को पीजीटी भर्ती में
जोर का झटका धीरे से देने जा रही है। नई व्यवस्था के अनुसार लोक प्रशासन
में एमए पास छात्र राजनीति शास्त्र विषय में लेक्चरर नहीं बन सकेंगे
क्योंकि उन्हें इस पद के लिए आवेदन करने की छूट खत्म कर दी गई है। हरियाणा
कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में राजनीति शास्त्र के 434 पदों के लिए
निकाली गई भर्ती में यह विकल्प हटा दिया है। अब
अब देश में कहीं भी जाएं, नहीं बदलेगा मोबाइल नंबर
आखिरकार नेशनल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी)
3 जुलाई से लागू हो रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को किसी दूरदराज के
इलाके में या राज्य बदलने के बावजूद अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलना होगा। अब
तक एमएनपी की सुविधा टेलीकॉम कंपनियों के एक सर्किल में ही उपलब्ध थी।
एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, रिलायंस ने कहा है कि वे 3 जुलाई से अपने
उपभोक्ताओं को पूर्ण एमएनपी की सुविधा देने के लिए
पेंशन कर्मचारी का अधिकार, पेंशन देना कोई एहसान नहीं- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कर्मचारी को पेंशन देना एहसान नहीं है। कोर्ट
ने यह टिप्पणी राजस्थान के करीब 250 सेवानिवृत्त कॉलेज शिक्षकों के हक में
फैसला सुनाते हुए की। बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता
वाली पीठ ने कहा कि बेदाग रहते हुए अगर कोई व्यक्ति काम करता है तो उसे
पेंशन से महरूम नहीं
नर्सिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा ख़त्म, छात्राओं को राहत की उम्मीद
नर्सिंग विद्यार्थियों की समस्या का समाधान
ढूंढने में जुटी सरकार ने रास्ता निकाल लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के
अधिकारियों ने लंबी कसरत के बाद यह निर्णय लिया है कि विद्यार्थियों का साल
खराब न हो। इसके साथ ही इन्हें फीस भी दोबारा न भरनी पड़े। रास्ता
यह है कि इन विद्यार्थियाें को प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन दूसरे साल की
पढ़ाई के बीच में एक टेस्ट देना होगा। यदि इस टेस्ट में ये विद्यार्थी फेल
होते हैं तो उन्हें
महाराष्ट्र के मदरसों को नहीं माना जाता स्कूल
महाराष्ट्र सरकार ने मदरसों में स्कूली शिक्षा
अनिवार्य करने के लिए एक बड़ी चाल चली है। जिन मदरसों में गणित, विज्ञान और
अंग्रेजी पाठ्यक्रम नहीं हैं, उन्हें स्कूल मानने से इनकार कर दिया गया
है। सरकार का साफ संदेश है कि यदि सरकारी अनुदान चाहते हैं तो मदरसों को
अपने पाठ्यक्रम में औपचारिक स्कूली विषयों को भी शामिल करना होगा। सरकार
के इस फैसले से नया राजनीतिक बखेड़ा शुरू हो गया है, लेकिन शिक्षामंत्री
विनोद
Thursday, July 2, 2015
नर्सिंग छात्रों के मामले में फैसला जल्द: जांच के बाद दोषी उच्चाधिकारी भी 'नपेंगे'
प्रदेशभर की सैकड़ों
नर्सिंग छात्राओं ने परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को करनाल
में हुंकार भरी। सुबह दस बजे से तीन बजे तक किए विरोध प्रदर्शन के बाद
छात्राओं को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से चंडीगढ़ में मिलने का टाइम
मिला। वीरवार को पंद्रह सदस्यीय कमेटी मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष
रखेगी। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री से संतोषजनक जवाब
नहीं मिला तो प्रदेश में बड़े स्तर पर
फर्जीवाड़ा: नर्सिंग कॉलेजों में डिग्रियां बंटीं 'रेवड़ी' की तरह
सूबे में चल रहे अवैध नर्सिंग स्कूलों व कालेजों
ने नर्सिंग छात्राओं को नियम ताक पर रख रेवड़ियों की तरह डिग्रियां बांटी।
कई कालेज तो ऐसे हैं, जो जीएनएम और एएनएम के कोर्स तो करवा रहे हैं, मगर
वहां छात्राओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक इंजेक्शन तक नहीं है। सब कुछ
फर्जी ढंग से चल रहा है। कुछ कालेज ऐसे हैं
जहां सीटें तो 50-50 रखी गई है, मगर वे 150-150 छात्राओं को डिग्रियां बांट
रहे हैं। इतना ही नहीं छात्राओं से भी एएनएम
एचटेट के लिए चार लाख से ज्यादा आवेदकों में महिलाएं पुरुषों से दुगुनी
Post
published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण
समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our
Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR
for other important updates from each and every field.
हरियाणा में 50000 नौकरियों का पिटारा खुलेगा बहुत जल्द
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सरकारी
कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलाने के लिए जल्दी ही 50 हजार रिक्त पदों
को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग के
माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे। अब तक 12620 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए
जा चुके हैं जबकि 24000 से अधिक पदों के लिए मांग पत्र भर्ती एजेंसियों को
भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि
पिछली सरकार गलत
HBSE: दसवीं बारहवीं की एनरोलमेंट रिटर्न की हार्ड कॉपी 8 जुलाई तक होंगी जमा
हरियाणा राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय
कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों की सत्र 2015-16 के एनरोलमेंट
रिटर्न ऑफलाइन भरकर विद्यालय एनरोलमेंट रिटर्न की हार्ड कापी बोर्ड के
क्षेत्रीय पाठ्य पुस्तक बिक्री केंद्रों पर 8 जुलाई तक जमा करवाई जा सकेगी।
इसके बाद सभी प्रलेख बोर्ड मुख्यालय भिवानी में 10 जुलाई तक जमा करवाने
होंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा
डिजिटल इंडिया का आगाज और 18 लाख नौकरियों की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल
इंडिया की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से करोड़ों देशवासियों के
सपने साकार होंगे और यह भारत का भविष्य बदलेगी। राजधानी में खचाखच भरे
इंदिरा गांधी स्टेडियम में लांच हुआ डिजिटल इंडिया वीक अभियान देश में
ई-क्रांति के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। पीएम ने कहा कि योजना के
शुरू होने से पहले ही देश में डिजिटाइजेशन के क्षेत्र
अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को राहत की उम्मीद
प्रदेश के अस्थायी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को राहत प्रदान करने की
तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। निजी स्कूल संचालकों के प्रतिनिधिमंडल से
मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अस्थायी व परमिशन
प्राप्त स्कूलों को 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड के फार्म भरने में कोई
दिक्कत नहीं आएगी। अगले एक या दो दिनों में अस्थायी मान्यता प्राप्त
स्कूलों को राहत प्रदान करने के विभागीय आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
वृद्धावस्था पेंशन: अगर सबसे बड़ी संतान 42 वर्ष की है तो बिना जन्म-प्रमाण के भी बनेगी पेंशन
हरियाणा में अब जिन लोगों के पास आयु का प्रमाणपत्र नहीं है, वे
वृद्धावस्था पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। सरकार ने ऐसे वृद्धों की
उम्र का निर्धारण के लिए उनकी संतान को ही प्रमाण मान लेने का फैसला किया
है। यदि वृद्ध व्यक्ति की बड़ी संतान की आयु 42 वर्ष या उससे अधिक है तो
ऐसे में महिला की आयु 60 वर्ष व पुरुष की आयु 63 वर्ष मानते हुए बुढ़ापा
पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी। इस तरह के निर्देश राज्य के सभी जिला समाज
हरियाणा में होने वाली भर्तियों में अब नहीं होगा भाई-भतीजावाद: प्रक्रिया होगी "लीकप्रूफ"
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी विभागों में होने वाली पचास हजार
भर्तियों की पूरी प्रक्रिया लीकप्रूफ होगी। भाई-भतीजावाद किसी सूरत में
नहीं चलेगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग में नवनियुक्त सदस्य का किससे क्या
संबंध है, इसका मतलब नहीं। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने
कहा कि पूर्व सरकार में अनुबंध या ठेके पर हुई भर्ती में अयोग्य लोगों को
रखा गया है। हाईकोर्ट इस पर मुहर लगा चुका है। भर्ती पूरा होने से पहले ही
बिजली की अच्छी सुविधा चाहिए तो "फ्री" की उम्मीद छोड़ें -CM
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में अब बिजली के
खराब मीटर चेक करने के लिए लेबोरेट्री में नहीं भेजे जाएंगे बल्कि बिजली
विभाग सभी मीटरों को मुफ्त में बदलेगा। साथ ही राज्य सरकार सभी 6500 गांवों
में 24 घंटे बिजली मुहैया कराएगी। इसके लिए सभी सांसदों, विधायकों और अन्य
संस्थाओं को प्रदेश के
Wednesday, July 1, 2015
जोइनिंग के लिए संघर्षरत जेबीटी शिक्षकों पर पुलिसिया कहर, आठ घायल
हरियाणा के 9870 नवचयनित जेबीटी शिक्षकों के महापड़ाव के दसवें दिन मंगलवार
को पुलिस ने कहर बरपाया। जेबीटी शिक्षक पंचकूला धरनास्थल से हरियाणा
विधानसभा के घेराव के लिए निकले तो पंचकूला-चंडीगढ़ हरियाणा और चंडीगढ़
पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक लिया। प्रदर्शनकारी जब इन बेरीगेट को लांघकर
जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने इन पर पानी की बौछारों का प्रयोग और
लाठीचार्ज कर दिया। इस
अतिथियों के जाने के बाद एक बार बिगड़ेगी स्कूलों की व्यवस्था
सरकारी स्कूलों से अतिथि अध्यापकों को हटाना छुट्टियों के बाद छात्रों पर
भारी पड़ने वाला है। 3581 सरप्लस अतिथि अध्यापकों को हटाने के बाद लगभग 400
मिडिल स्कूल बिना अध्यापकों के हो जाएंगे। बुधवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश
के बाद स्कूल दोबारा से शुरू हो रहे हैं, ऐसे में इन स्कूलों का पूरा
जिम्मा मुख्याध्यापकों पर आ जाएगा। हटाए जाने वाले सभी अतिथि अध्यापक छठी
से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।
पीजीटी टीजीटी भर्ती में आठ अंक अनुभव के भी मिलेंगे
हरियाणा में सभी श्रेणियों के शिक्षकों यानी
प्राथमिक शिक्षक, टीजीटी और पीजीटी की भर्ती के मानदंडों को सैद्धांतिक
मंजूरी दे दी गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल
की बैठक में यह निर्णय किया गया। स्वीकृत मानदंडों के अनुसार 100 अंकों में
से 80 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 8 प्रतिशत अंक अनुभव के लिए होंगे।
इसमें से एक-एक प्रतिशत अंक संबंधित श्रेणी में सेवा के एक पूर्ण वर्ष के
लिए होगा,
सरकार से बातचीत के बाद तय होगा अध्यापकों का वर्कलोड
हाई स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक बच्चों को मास्टर और सीनियर
सेकेंडरी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक लेक्चरर पढ़ाएंगे। स्कूल शिक्षा
विभाग और शिक्षकों के बीच इस आधार पर वर्कलोड आवंटित करने पर सहमति बन गई
है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग वर्कलोड बांटने से पहले सरकार की मंजूरी लेगा।
नौवीं से बारहवीं तक 51 छात्रों पर दो सेक्शन व अगले 40 छात्रों पर अगला
सेक्शन बनाया जाएगा। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक
अतिथि अध्यापकों को 63 खापों ने दिया समर्थन
रोजगार बचाने के लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
के गृह जिले में महापड़ाव डाले अतिथि शिक्षकों के समर्थन में मंगलवार को
प्रदेेेश भर की 63 खाप भी आ गईं। देवीलाल पार्क में खाप चौधरियों ने गेस्ट
टीचर्स को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार से स्कूलों में
तालाबंदी शुरू होगी। वहीं शिक्षकों ने विधायक व मंत्रियों
Subscribe to:
Posts (Atom)
























