Thursday, April 13, 2017

एक मई से रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

पहली मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बदलेंगी। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की तर्ज पर होगा। अधिकांश विकसित देशों के बाजारों में इनके दाम रोजाना बदलते हैं। सरकारी तेल कंपनियां शुरुआत में यह
व्यवस्था पांच शहरों- उदयपुर, जमशेदपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी और विशाखापत्तनम में लागू कर रही हैं। बाद में धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इंडियन ऑयल के चेयरमैन बी अशोक ने यह जानकारी दी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। फिलहाल तीनों सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, हंिदूुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हर पखवाड़े यानी महीने की पहली और 16 तारीख को दोनों ईंधन कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन तीनों के पास करीब 58,000 पेट्रोल पंप यानी हैं। यानी सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी 95 फीसद से ज्यादा है। अशोक ने कहा, ‘अब अंतत: देशभर में हर पेट्रोल पंप पर हम बाजार आधारित दैनिक दरों की ओर बढ़ रहे हैं। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे बाकी देश में भी लागू किया जाएगा।’ इस फैसले के बाद अब कच्चे तेल (क्रूड) की मौजूदा लागत के हिसाब से पेट्रोल व डीजल के दाम तय होंगे। अभी क्रूड के पंद्रह दिनों के औसत मूल्यों के आधार पर दोनों ईंधनों के दाम तय किए जाते हैं। इसी आधार पर पहली अप्रैल को पेट्रोल मूल्य में 3.77 रुपये और डीजल में 2.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.