Monday, November 2, 2015

भाई को डीएफओ बता कर शिक्षक लगवाने के लिए हड़पे 35 लाख, पुलिस ने किया केस दर्ज

कैथल के सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात लोगों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उनका आरोप है कि खुद को डीएफओ का भाई बताते हुए अध्यापक पदों पर लगवाने के लिए सातों से 35 लाख रुपए हड़पे लिए। नौकरी लगवाने पर पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। यह
पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। जींद निवासी सुशील कुमार, रामदास, जगदेव पुनिया, आजाद, अजय, अनिल प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद निवासी महेंद्र सिंह कैथल में रहता था। उस समय महेंद्र ने अपने भाई को डीएफओ बताते हुए उन्हें शिक्षा विभाग की निकली भर्ती में उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा दिया। जींद निवासी सुशील रामदास से 10 लाख रुपए, जगदेव पुनिया से छह लाख रुपए, आजाद से छह लाख रुपए, अजय से चार लाख रुपए, अनिल से पांच लाख रुपए प्रवीण से चार लाख रुपए बारी-बारी ई-दिशा सेंटर में बुलाकर सभी से 35 लाख रुपए ले लिए। भर्ती का रिजल्ट आने के बाद उनकी लिस्ट में नाम नहीं आया। जब उन्होंने वापस पैसे मांगे तो वो पहले तो टाल-मटोल करने लगा और बाद में उन्हें पैसे मांगने पर मारने की धमकी देने लगा। एसपी के आदेश में हुई जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारभास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.