Saturday, June 6, 2015

स्ट्रॉबेरी: मोटापा घटाए, मेमोरी बढ़ाए, जानिए दस स्वास्थ्य लाभ

सेब, आम, केला और संतरा, ये चार ऐसे फल हैं, जिनमें शरीर के लिए जरूरी सभी तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हेल्थ के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनके अलावा फलों की रानी के नाम से मशहूर एकमात्र फल स्ट्रॉबेरी भी ऐसे ही फलों की कैटेगरी में शामिल है। हार्ट के आकार वाले इस फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। एशिया के ज्यादातर देशों में इसे सुपरफूड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 

स्ट्रॉबेरी में शामिल तत्वों की मात्रा: एक कप स्ट्रॉबेरी में कैलोरी- 46, मैंगनीज- 28 फीसदी, फाइबर- 12 फीसदी, आयोडीन- 9 फीसदी, फोलेट- 9 फीसदी, कॉपर- 8 फीसदी, पोटैशियम- 6 फीसदी, मैग्नीशियम- 5 फीसदी, फॉस्फोरस- 5 फीसदी, ओमेगा-3 फैट- 4 फीसदी, विटामिन बी6- 4 फीसदी। 
  1. फोलेट से भरपूर: स्ट्रॉबेरी में फोलेट की भरपूर मात्रा असमय आने वाले बुढ़ापे, वैस्कुलर और एथरोसक्लोरॉसिस संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। कई तरह के रोगों, जैसे गठिया और जोड़ों के रोग के इलाज में भी स्ट्रॉबेरी बहुत ही फायदेमंद होती है। दरअसल, इन तमाम तरह के रोगों का कारण शरीर में फोलेट की कमी होती है, जिसे काफी हद तक इस फल को खाकर दूर किया जा सकता है। 
  2. कॉर्डियोवैस्कुलर बीमारी रखे दूर: स्ट्रॉबेरी में फ्लेवोनॉयड्स की मौजूदगी शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन की समस्या से राहत दिलाती है। साथ ही, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की कमी के कारण होने वाले हाइपरटेंशन की संभावना को स्ट्रॉबेरी खाकर काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक रिसर्च से इस बात का पता चला है कि हफ्ते में सिर्फ दो से तीन बार इसे खाने वाले लोगों में इसे न खाने वालों की अपेक्षा हार्ट अटैक की संभावना 32 प्रतिशत कम होती है। 
  3. मजूबत हड्डियों के लिए: स्ट्राबेरी में पोटैशियम, विटामिन के और मैग्नीशियम का खजाना है। ये हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत ही जरूरी हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। महिलाओं में प्रसव बाद से लेकर, मेनोपॉज के दौरान तक जरा-सी लापरवाही और विटामिन डी की कमी इस प्रकार की कई समस्याओं को जन्म देती है। इससे बचने के लिए इन तत्वों की अच्छी-खासी मात्रा भोजन में होना ज़रूरी है। इससे हड्डियों की टूट-फूट रुकती है। 
  4. विटामिन सी का खजाना: रोजाना स्ट्रॉबेरी खाकर शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। विटामिन सी की मात्रा न सिर्फ त्वचा की चमक को बनाए रखने के लिए जरूरी होती है, बल्कि सिर दर्द और तनाव जैसी समस्याओं से निपटने में भी कारगर होती है। हाई या लो किसी भी प्रकार के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का गुण स्ट्रॉबेरी फल में होता है। स्ट्रॉबेरी का उपयोग करने से स्किन ग्लो करने लगती है और पिंपल्स की समस्या नहीं होती है। 
  5. एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत: स्ट्रॉबेरी में एंथ्रोसायनिन पाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसका काम धूप, धूल, प्रदूषण से होने वाली समस्याओं से लड़कर उन्हें खत्म करना होता है। साथ ही, ये फ्री रैडिकल्स डैमेजिंग को भी रोकता है। बायोटीन की पर्याप्त मात्रा बालों के साथ ही नाखूनों की मजबूती में भी मददगार होती है। साथ ही, इससे स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों की समस्या को भी दूर रखा सकता है। 
  6. आंखों के लिए लाभकारी: विटामिन सी की सही मात्रा न केवल स्किन, बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी बहुत ही जरूरी होती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आंखों के सूखेपन, मोतियाबिंद, आंखों से पानी आना, आंखों का लाल होना और सूजन जैसी कई प्रकार की समस्याओं में राहत मिलती है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 
  7. पाचन में जरूरी: फाइबर की उचित मात्रा पाचन के लिए बहुत ही जरूरी है। यह अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ ही पेट के कैंसर को भी दूर रखता है। स्ट्रॉबेरी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो बड़ी ही आसानी से भोजन को पचा देता है। इससे भूख न लगने की शिकायत भी दूर होती है। 
  8. मोटापा कम करता है: नाइट्रेट बॉडी में ब्लड के साथ ही ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को कंट्रोल करता है जो मोटापे दूर करने में लाभकारी होता है। वैसे तो लगभग सारे ही फलों में मोटापा कम करने का गुण होता है, लेकिन स्ट्रॉबेरी सबसे ज्यादा गुणकारी है। 
  9. मेमोरी पावर बढ़ाए: कई सारे रिसर्च से ये बात सामने आई है कि कमजोर याददाश्त की समस्या को भी स्ट्रॉबेरी से आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन्स नर्वस सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इससे दिमाग शांत होने के साथ ही उसकी एक्टिविटी भी बढ़ जाती है। 
  10. सूजन से राहत: स्ट्रॉबेरी शरीर में किसी भी प्रकार के सूजन के लिए जिम्मेदार सी रिएक्टिव प्रोटीन की रोकथाम करता है। रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन लोगों ने सिर्फ एक हफ्ते लगातार स्ट्रॉबेरी का सेवन किया, उनमें इस फल को नहीं खाने वालों की अपेक्षा लगभग 14 प्रतिशत सूजन की समस्या कम थी। 


साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.