तीन वर्षीय विभोर अभी स्कूल नहीं जाता। घंटे भर के लिए बस प्ले
स्कूल भेजा जाता है, ताकि अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेल सके। मगर यह
बच्चा ऐसा ज्ञान रखता है, जो बड़े-बड़ों के बस में नहीं है। उसकी असाधारण
प्रतिभा को देखते हुए वल्र्ड रिकार्ड एकेडमी उसे अगस्त के महीने में पीएचडी
की मानद उपाधि देने जा रही है। एशिया रिकार्ड बुक और इंडिया बुक ऑफ
रिकार्ड में 20 तक का पहाड़ा सबसे कम समय में सुनाने वाले सबसे
कम उम्र के बच्चे के रूप में उसका नाम दर्ज किया गया है।
रात
में दिमागी कसरत: विभोर रात के 10 बजे से सुबह तीन बजे तक सबसे ज्यादा
एक्टिव होकर कंप्यूटर से
खेलता है। उस वक्त वह दिमाग का सबसे ज्यादा उपयोग
करता है। ईशा ने बताया, हम लोग रात के दस बजे से सुबह तीन बजे तक जगते हैं,
क्योंकि विभोर जगता है। कारों में विभोर की बहुत दिलचस्पी है। सैकड़ों
कारों के लोगों के शब्द पहचान लेता है। कई तरह से दिमाग की एक्सरसाइज करता
रहता है। जिसमें मैं मदद करती हूं। वह बच्चों के साथ खेलने तथा काटरून
देखने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है। हनी सिंह के गानों पर डांस करना भाता
है, मगर कंप्यूटर टैब पर नई-नई चीजें जानना, नए एप्लीकेशन चलाना बेहद पसंद
है। वह कक्षा दो तक की किताबें पढ़ लेता है। ईशा कहती हैं कि यह तो शुरुआत
है, वह अपने बेटे के उन्नत मस्तिष्क को बेहतर साधन, सुविधाओं और प्रशिक्षण
के साथ पूरा समय देकर आगे बढ़ाएंगी ताकि उसकी प्रतिभा दुनिया की बेहतरी
में काम आए।
गुड़गांव के आरडी सिटी में रहने वाले विभोर के माता -पिता ईशा सिंगला
और अमित सिंगला कंप्यूटर इंजीनियर हैं। ईशा बताती हैं कि बच्चे को व्यस्त
रखने के लिए वे टैबलेट और लैपटॉप दे देती थीं। अब वह इन्हीं से खेलता है और
खेल-खेल में दुनिया भर के ज्ञान हासिल कर चुका है। वह लैपटॉप पर यू ट्यूब,
गूगल से बहुत सारी जानकारियां ले रहा है। कंप्यूटर एप्लीकेशन के मेन्यू के
साथ प्रयोग करता है। उसके समझने का तरीका अपना होता है। मेरी स्पेलिंग
मिस्टेक सुधारता है। विभोर के नाना देवेन्द्र बंसल स्टेट बैंक में अधिकारी
हैं और उन्हें लोग चलता फिरता कंप्यूटर कहते हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education
News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.
