हरियाणा में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। तीन दिनों में ही तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में यह 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। हिसार में तो 42.8 डिग्री रहा। प्रदेश
में सर्वाधिक। कई शहरों में तो सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक। यही नहीं, रात का तापमान भी बढ़ गया है। गर्म पछुआ अब लू बनकर झुलसाने लगी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 18 अप्रैल तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम में ऐसी ही तपिश बनी रहेगी। बल्कि यह और बढ़ेगी ही। वहीं, चिकित्सकों की सलाह है, लू से बचने के लिए लोग संभलकर रहें। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। आईएमडी के अनुसार 15,16, 17 18 अप्रैल तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रह सकता है। इससे गर्मी अधिकतम तापमान और बढ़ेंगे। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं रहा है, जिससे कुछ राहत मिल सके।
रिकॉर्ड 47.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा है अप्रैल का अधिकतम तापमान: हिसार में अप्रैल का अधिकतम तापमान 27 अप्रैल 1958 को 47.9 डिग्री तक रह चुका है जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसके बाद तीस अप्रैल 2009 को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक भी जा चुका है। पिछले 10 साल में यह अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा था।
आजकल सूर्य साढ़े ग्यारह घंटे तक चमक रहा है। मानो जैसे आसमान से आग बरस रही हो। आईएमडी के अनुसार धरती भी गर्म होने लगी है। पिछले 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर तक धरती का तापमान 32 से बढ़कर 35 डिग्री तक जा पहुंच गया है। जबकि 24 घंटे में यह दो से तीन डिग्री और बढ़ सकता है। वहीं, पछुआ गर्म हो चुकी है और शुक्रवार को यह औसतन 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। नमी सुबह 50 दोपहर बाद घटकर केवल 11 फीसदी रह गई। हवा का दबाव 7 से घटकर 2.1 रह गया।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.