Monday, May 15, 2017

मर्चेंट नेवी: बढ़ते पोर्ट ट्रैफिक की वजह से रोजगार के खुलते रास्ते; बारहवीं कक्षा के बाद कर सकते हैं आवेदन

मर्चेंट नेवी कमर्शियल जहाजी बेड़ा होता है, जो समुद्र के रास्ते कार्गो अौर यात्रियों को ले जाने का काम करता है। एक देश से दूसरे देश में बड़े पैमाने पर व्यापार के लिए समुद्री रास्ते का
उपयोग किया जाता है। मर्चेंट नेवी की समुद्री व्यापार में अहम भूमिका होती है। ये जहाजी बेड़ा व्यापारिक जहाजों की प्रत्येक गतिविधि के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें विभिन्न कामों के लिए प्राेफेशनल नियुक्त किए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों से मर्चेंट नेवी प्रोफेशनल की मांग बढ़ी है। करीब 60 हजार ऑफिसर्स की भारतीय मर्चेंट नेवी में कमी है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार आयतन के लिहाज से 95 फीसदी और वैल्यू के लिहाज से 70 फीसदी देश का व्यापार समुद्र के रास्ते किया जाता है। वहीं एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 में देश का निर्यात 32 फीसदी तक बढ़ा है। इसमें खेती और इससे जुड़ी गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। देश में 12 बड़े और 200 छोटे बंदरगाह हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2015 के अंत तक कार्गो ट्रैफिक 1 हजार 52 मिलियन मीट्रिक टन था, जिसके 2017 के अंत तक 1 हजार 758 मिलियन मीट्रिक टन होने की संभावना है। बड़े बंदरगाहों को बड़ी मात्रा में ट्रैफिक वॉल्यूम का सामना भी करना पड़ता है। बंदरगाहों में बढ़ती व्यापारिक गतिविधियां और इनके विकास से मर्चेंट नेवी की आवश्यकता में इजाफा हुआ है। देश का बढ़ता अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी इसका बड़ा कारण है। ऐसे में युवाओं के लिए यह कॅरिअर का बेहतर विकल्प हो सकता है। 
मर्चेंट नेवी में अधिकांश कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्तियां करती हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट 6 से 9 महीने तक के हो सकते हैं। कुछ वर्ष पहले तक इसे पुरुषों के लिए ही उपयुक्त माना जाता था, लेकिन अब ये मानसिकता कुछ हद तक कम हुई है और इसमें लड़कियों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। 
मर्चेंट नेवी में कैप्टन के साथ-साथ चीफ ऑफिसर, सेकंड ऑफिसर और थर्ड ऑफिसर की सुरक्षा और जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा मरीन इंजीनियर, फिफ्थ इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, रेडियो ऑफिसर, नॉटिकल सर्वेयर जैसे पदों के लिए ट्रेंड प्रोफेशनल्स की आवश्यकता होती है। 
अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लगभग पूरी जिम्मेदारी मर्चेंट नेवी की होती है। यही वजह है कि जहाजों के संचालन के लिए अत्यधिक ट्रेंड प्रोफेशनल की आवश्यकता होती है। हालांकि इसमें विभिन्न प्रकार की चुनौतियां भी होती हैं। जैसे कि लंबे समय तक समुद्र में रहना पड़ता है, इसलिए परिस्थितियों के अनुसार ढलना होता है। टीम भावना भी ऐसे जॉब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

12वीं के बाद कर सकते हैं जॉब: साइंस स्ट्रीम के बैकग्राउंड वाले छात्र इसमें कॅरिअर बना सकते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 60 फीसदी अंकों से बारहवीं की परीक्षा पास की हो। इसके बाद छात्र आईएमयू एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से डेक कैडेट्स में शामिल हो सकते हैं। मर्चेंट नेवी में जॉब के लिए आवेदक की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल या नाॅटिकल साइंस से बीई, बीटेक या बीएससी करने वाले छात्र बतौर कैडेट, फिफ्थ, मरीन या जूनियर इंजीनियरों के पद पर जॉब कर सकते हैं। इसके अलावा जॉब से पहले फिटनेस टेस्ट क्लियर करना भी आवश्यक होता है। 
विभिन्न पदों पर हैं नौकरी के मौके: इस क्षेत्र में युवाओं के लिए सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की शिपिंग कंपनियों में जॉब के अवसर मौजूद हैं। इसके अलावा ये प्रोफेशनल विदेशी शिपिंग कंपनियों में भी जॉब कर सकते हैं। प्रोफेशनल के लिए डेस्क डिपार्टमेंट, इंजन डिपार्टमेंट में मरीन इंजीनियर, सर्विस डिपार्टमेंट और डेक डिपार्टमेंट में जॉब की संभावनाएं होती हैं। 
सैलरी पैकेज भी बेहतर: मर्चेंट नेवी में जोखिम ज्यादा होते हैं, लंबे समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ता है, लेकिन कमाई भी दूसरी नौकरियों के मुकाबले ज्यादा होती है। प्रोफेशनल्स का कंपनी, पद और डिपार्टमेंट के अनुसार सैलरी पैकेज अलग-अलग हो सकता है। डेक कैडेट को अौसतन प्रति माह 20 हजार रुपए, थर्ड ऑफिसर को 1.5 लाख रुपए, सेकंड ऑफिसर को 2 लाख रुपए, चीफ ऑफिसर को 3.2 लाख रुपए और कैप्टन को 4 लाख रुपए प्रति माह तक का पैकेज मिल सकता है। वहीं टेक्निकल या इंजीनियरिंग डिपार्टमेट में शुरुआती पैकेज 30 से 50 हजार रुपए प्रति माह हो सकता है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.