Wednesday, November 9, 2016

500 और 1000 के नोट बंद; क्या, क्यों, कैसे: जानिए इन पंद्रह सवालों के जवाबों से

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बड़ा एलान किया। पांच सौ और हजार रुपए के नोट मंगलवार आधी रात से बंद कर दिए गए हैं। इन नोटों को 31 दिसंबर तक बदला जा सकेगा। 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे और 10 नवंबर तक
एटीएम काम नहीं करेंगे। मंगलवार रात राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा- हमने काले धन के चोरों के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। देश अब शुचिता की दिवाली मनाए। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। दीपावली के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें। Q & A में जानें क्या है ये फैसला और कैसे बदल सकेंगे नोट:  
Q. क्या फैसला हुआ?
A. 500-1000 के नोट बंद किए गए।
Q. कब से बंद हो रहे हैं ये नोट?
A. 08 नवंबर रात 12:00 बजे से।
Q. ऐसा क्यों किया गया?
A. भ्रष्टाचार, कालाधन और हवाला कारोबार पर रोक लगाने के लिए। आतंकवाद की फंडिंग और जाली नोट रोकने के लिए। 
Q. अब क्या होगा?
A. 500-1000 के नोट आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में पहचान पत्र दिखाकर जमा करा सकेंगे।
Q. क्या इसकी कोई तारीख तय है?
A. 30 दिसंबर तक ये नोट जमा कराए जा सकेंगे।
Q. क्या इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
A. हां, ये नोट 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र (डिक्लरेशन फॉर्म) के साथ सीधे आरबीआई में जमा कराए जा सकेंगे।
Q. एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
A. 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
Q. क्या बैंक में 9 नवंबर से ही 500-1000 के नोट जमा होंगे?
A. नहीं। नई व्यवस्था लागू करने के लिए बैंक 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर से खुलेंगे।
Q. एटीएम से अगर 500-1000 के नोट निकले तो क्यों करें?
A. एटीएम से 500-1000 के नोट हटाने के लिए इन्हें बुधवार-गुरुवार को बंद रखा जाएगा।
Q. 10 नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
A. 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
Q. क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
A. नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
Q. क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
A. हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पेट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
Q. क्या नए नोट निकालेगी सरकार?
A. हां, सरकार 500 और 2000 के नए नोट निकालेगी।
Q. इन नोटों में क्या होगा?
A. 500 के नोट पर लाल किला और 2000 के नोट पर मंगलयान के चित्र होंगे।
Q. आप क्या करें और क्या ना करें?
A. कोई 500 या 1000 के नोट देकर इन्हें बदलने के लिए कहे तो बैंक न जाएं। सिर्फ अपने नोट बदलें। क्योंकि नोट बदलने के लिए आईडेंटिटी कार्ड जरूरी होगा। इनका पुख्ता रिकॉर्ड रखा जाएगा। वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। हालांकि, आप अगर अपने नोट बदलने जा रहे हैं और ये काला धन नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं। आप आराम से नोट बदल सकेंगे।
मोदी ने क्या कहा?

  • मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा, “देश के सामान्य नागरिक की एक ही तमन्ना है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। आतंक के खिलाफ जंग में हम थोड़ी सी कठिनाई कुछ दिनों के लिए तो सहन कर ही सकते हैं। मेरा विश्वास है कि आम आदमी भ्रष्टाचार के खिलाफ शुचिता के इस महान यज्ञ में खड़ा होगा। दीपावली के पर्व के बाद ईमानदारी के इस उत्सव में आप बढ़चढ़कर भाग लें।”
  • “देश का ईमानदार नागरिक असुविधा तो चुनेगा लेकिन भ्रष्टाचार नहीं। ये देश की सफाई का अभियान है। ताकि हर नागरिक गर्व के साथ यह काम कर सके। दुनिया को दिखा दें कि भारत का नागरिक कितना ईमानदार है। कार्ड और चेक से लेनदेन पर असर नहीं पड़ेगा।”

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.