Wednesday, March 4, 2015

फरीदाबाद में बना विश्व रिकॉर्ड, क़ुतुब मीनार से भी ऊँचा तिरंगा

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
अक्सर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े जाते हैं। तीन मार्च 2015 हरियाणा के फरीदाबाद में भी सबसे ऊंचे पोल पर तिरंगा फहरा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। झंडे की ऊंचाई कुतुब मीनार (238 फुट) से भी ऊंची है। फरीदाबाद के टाउन पार्क में फहराए गए इस तिरंगे की ऊचाई 250 फुट है और वजन 48 किलो है। झंडे का वजन अधिक होने के कारण इसे रिमोट कंट्रोल से फहराया गया। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराये जाने पर फरीदाबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज हो गया है। यह देश का सबसे ऊंचा झंडा होगा। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्‌टर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के साथ-साथ फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर फरीदाबाद पहुंचे हैं, जिन्होंने इस ध्वज को फहराया है। 
लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए खर्च से तैयार हुआ है झंडा: इस झंडे को तैयार करने और इस पोल पर लगाए जाने में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपए का खर्च आया है। इसे विधायक विपुल जैन के नव चेतना ट्रस्ट ने स्थापित किया है। झंडे के रखरखाव की जिम्मेवारी मानव रचना यूनिवर्सिटी ने ली है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि इस तरह के ध्वज को लगाए जाने के बाद उनके रखरखाव का आभाव रहता है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने आगे आकर भविष्य के लिए इसके रखरखाव की पूरी जिम्मेवारी ली है। 
पोल खड़ा करने में लगे हैं लगभग 3 महीने: इस पोल को खड़ा करने और बनाने में लगभग 3 महीने का समय लगा है। इसमें सबसे खास बात ये रही कि इस संबंध में किसी तरह की भी सरकारी मदद नहीं ली गई। इसे अपने स्तर पर ट्रस्ट द्वारा तैयार कराया गया। 
रात में भी लहराएगा तिरंगा: फरीदाबाद के टाउन पार्क में लाइट की पूरी व्यवस्था की गई है। यहां रात में भी ध्वज फहराएगा। इससे यहां के लोगों मे खासा उत्साह है। 
साभार: अमर उजाला समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.