Monday, March 30, 2015

बीजेपी बनी दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पिछड़ी

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 8.80 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इससे पहले 8.60 करोड़ सदस्यों के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल माना जाता था। पार्टी ने रविवार को 8.80 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया और अमित शाह आखिरी आंकड़े का ऐलान बंगलुरु में 3-4 अप्रैल को होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करेंगे। बीजेपी को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के पीछे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का दिमाग था। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ने के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और मिस्ड कॉल से मेंबर बनाने का आइडिया दो सबसे बड़ी वजह रही हैं। वैसे दुनिया में और भी कई चीजें हैं जो अपने आप में सबसे बड़ी हैं। इनमें मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से लेकर सबसे बड़ा यात्री विमान एयरबस-380 भी है।
सबसे बड़ा घर : एंटीलिया (मुकेश अंबानी)
कहां : अल्टामाउंट रोड, मुंबई
ऊंचाई : 568 फीट (27 मंजिला)
खासियत : 3,98,000 वर्गफीट का लिविंग स्पेस, घर की देखरेख के लिए 600 लोगों का स्टाफ
सबसे बड़ा यात्री विमान : एयरबस 380-800
पैसेंजर्स कैपेसिटी : 544 पैसेंजर्स
पहली फ्लाइट : 27 अप्रैल 2005
खासियत : अधिकतम स्पीड 900 किलोमीटर प्रतिघंटा
सबसे बड़ा शिप (मालवाहक) : द ग्लोब
कहां : फ्लेक्सिटोव पोर्ट, ब्रिटेन
कितनी क्षमता : 19,100 कंटेनर्स (1.86 लाख टन)
खासियत : 1312 फीट लंबा, 186 फीट चौड़ा, 240 फीट ऊंचा (14,500 लंदन बसों के बराबर वजन ढोने में सक्षम)
सबसे बड़ी झील : कैस्पियन सी
कहां : कजाखिस्तान
क्षेत्रफल : 3,71,000 वर्ग किलोमीटर
खासियत : लंबाई 1030 किमी, चौड़ाई 435 किमी., औसत गहराई 690 फीट
सबसे बड़ा भूकंप : द ग्रेट चिलियन अर्थक्वेक
कहां और कब : व्लादिविया चिली, 22 मई 1960
तीव्रता : 9.5 रिक्टर स्केल
खासियत : इस भूकंप के कारण 20 लाख लोग बेघर हो गए थे।
सबसे बड़ी नदी (लंबी) : नील
कहां : मिस्र
लंबाई : 6650 किलोमीटर
खासियत : नील नदी 11 देशों में बहती है, जिनमें तंजानिया, युगांडा, रवांडा, इथियोपिया, इरीट्रिया, सूडान और इजिप्ट प्रमुख हैं।
सबसे बड़ा रेगिस्तान : सहारा
कहां : अफ्रीका महाद्वीप
क्षेत्रफल : 94,00000 वर्ग किलोमीटर
खासियत : यहां कई रेत के टीले 590 फीट ऊंचाई तक के हैं
सबसे बड़ा शहर (आबादी) : टोक्यो
कहां : जापान
आबादी : 3,78,30000
खासियत : टोक्यो की लोकल रेल सेवा दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो रेल में शामिल है।
सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल) : रूस
कहां : एशिया महाद्वीप
क्षेत्रफल : 1,70,98,242 वर्ग किलोमीटर
खासियत : इतना क्षेत्रफल होने के बावजूद यहां की आबादी 14.39 करोड़ है।
सबसे बड़ा पार्क : सेरा ड केंटारेरा
कहां : साउ पाउलो, ब्राजील
क्षेत्रफल : 64,800 हेक्टेयर
खासियत : फेमस ब्राजीलियन बैंड 'मैमोनास असेसिनास' भी यहीं का था।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.