Monday, January 9, 2017

ओले और बारिश ने गिराया हरियाणा का पारा, बढ़ेगा शीत लहर का प्रकोप

हरियाणा में बारिश-ओले के अगले दिन रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। रात का जो तापमान 11-12 डिग्री तक चल रहा था, वो अब 7 से 8 डिग्री के बीच गया है। शुक्रवार रात शनिवार को पूरे
प्रदेश में बारिश हुई थी। कहीं कहीं ओले भी पड़े थे। करनाल के गांव पबाना हसनपुर में तो शनिवार रात भी एक मिनट तक ओलावृष्टि हुई। यहां बर्फ की पूरी परत जमा हो गई। रविवार को थोड़ी देर धूप निकली तो जरूर, लेकिन ओलों की ठिठुरन बनी रही। दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यह 17 डिग्री के आसपास पहुंच गया। हालांकि 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली पुरवाई के कारण दिनभर शीतलहर की स्थिति ही रही। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक गहरी धुंध छा सकती है। हालांकि दोपहर बाद आसमान साफ होता रहेगा। 
उधर, हिमाचल में दो दिन दिन में तीन फीट से ज्यादा बर्फबारी ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिमला में जहां पर्यटकों ने इसका लुत्फ उठाया वहीं लोगों को परेशानी भी हुई। 60 घंटों से शिमला समेत अन्य क्षेत्रों में लाइट नहीं है। रास्ते बंद होेने से लोग फंसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में भारी बर्फबारी से 2-3 दिनों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। पाला जमने की भी संभावना है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.