Monday, December 26, 2016

शिमलामें 4 दिन पहले ठंड के मौसम में गर्मी ने तोड़ा था 8 साल का रिकॉर्ड, अब 25 साल बाद क्रिसमस पर बर्फबारी; हरियाणा में तीन दिन और बढ़ेगी ठिठुरन

शिमला में 25 सालों के बाद क्रिसमस पर बर्फबारी हुई। शिमला पहुंचे पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। इससे पहले 1991 में 25 दिसंबर को शिमला में बर्फ गिरी थी। 25 दिसंबर को शिमला में हजारों की तादात में सैलानी शिमला में क्रिसमस बनाने पहुंचते हैं। इस बार भी व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद कम ही थी। क्योंकि 21 दिसंबर बुधवार
को ही शिमला में सर्दियों में गर्मी का रिकाॅर्ड टूटा था, लेकिन इस साल सांता क्लॉज ने उन्हें व्हाइट क्रिसमस का गिफ्ट दे दिया। सबसे ज्यादा बर्फबारी कल्पा में 5 सेंटीमीटर हुई। डल्हौजी में 2.5 सेमी शिमला में 3.0 सेमी बर्फ गिरी। उत्तराखंड में 3,000 फुट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित चमौली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री में भी बर्फबारी हुई। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
पहाड़ों की बर्फबारी का मैदानों में खासा असर दिखा है। पिछले एक हफ्ते से अच्छी धूप वाला मौसम अचानक शीतलहर का हो गया। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन में दृश्यता बमुश्किल 25-30 मीटर रही। दिन का तापमान 6 िडग्री सेल्सियस तक गिर गया। 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री पर गया। अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। यमुनानगर में तो ओले भी गिरे हैं। लगभग 25 किलोमीटर की गति से बर्फीली हवा चली। हालांकि रात का पारा 5 डिग्री चढ़कर 12 तक पहुंच गया है लेकिन दिन में जबर्दस्त ठिठुरन रही। सूरज तो महज ढाई घंटे ही चमका। प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक हरियाणा में भी गहरी धुंध पड़ सकती है। 28 को पश्चिम विक्षोभ से फिर मौसम बदल सकता है। 30 31 को पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानों में सर्दी जोर पकड़ेगी। 
घने कोहरे से हुई दुर्घटनाओं में यूपी में सात लाेगों की मौत हो गई। दिल्ली में 103 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। 27 ट्रेनों के समय में बदलाव करना पड़ा। रविवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर 70 से ज्यादा उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.