Tuesday, December 27, 2016

वाहन फोर: अब ड्राइविंग लाइसेंस में लगी चिप जुड़ेगी केंद्रीय सर्वर से, हर चालक की गति का होगा रिकॉर्ड

अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस ही आपकी गतिविधियों की जानकारी महकमे तक पहुंचाएगा। तेज गति से वाहन चलाने पर डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) में लगी चिप परिवहन अधिकारी के सामने पूरी पोल खोल देगी। इसी चिप को जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्रलय ने वाहन फोर शुरू करने के लिए मुख्य सर्वर
स्थापित करने के साथ ही इसे जीपीएस से जोड़ दिया है। मुख्य सर्वर से पूरे देश के परिवहन कार्यालय के सरवर को जोड़ा जा रहा है। कई राज्यों में तो यह सिस्टम काम करने लगा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सूबे में भी यह सुविधा जल्द ही आरंभ की जाएगी। डिजिटल इंडिया के तहत कार्य कर रहे वाहन फोर के माध्यम से वाहन व इसके चालक पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। इसका फंडा यह है कि स्मार्ट डीएल में लगी चिप को जीपीएस से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। सिस्टम से यह भी पता चल जाएगा कि चालक वाहन को किस गति से संचालित कर रहा है और 24 घंटे तक इसका रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। परिवहन अधिकारी वाहन की गति मानक से अधिक होने के अंदेशे पर चालक के लाइसेंस को हैंड होल्ड मशीन में डालेगा। जिससे वाहन की गति की जानकारी होने के साथ ही 24 घंटे में किस मार्ग पर कितने देर तक वाहन चलाया गया का भी पता चल जाएगा। वाहन से दुर्घटना होने की स्थिति में जानकारी के लिहाज से यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। वाहन के चालक का भी पता आसानी से चल सकेगा। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर वाहन फोर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें परिवहन से संबंधित जानकारियां अपडेट होंगी। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.