Monday, December 26, 2016

अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ जल्द लागू होगा कानून - प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल की आखिरी मन की बात की। नोटबंदी के बाद अपने इस दूसरे कार्यक्रम में उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून जल्दी ही लागू किया जाएगा। 34 मिनट की 'मन की बात' में मोदी ने काला धन, भ्रष्टाचार और कैशलेस के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति कानून 1988 में बना लेकिन तो नियम बने और ही इसे अधिसूचित किया गया। हम इसे प्रभावी कर रहे हैं। धारदार बना रहे हैं। अाने वाले दिनों में इसे लागू कर दिया जाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पीएम ने पैसे जमा करने और निकालने के नियमों में बार-बार बदलाव काे सही ठहराते हुए
कहा कि जनता की दिक्कतों को कम करने और भ्रष्टाचारियों को नाकाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। संवेदनशील सरकार होने के नाते लोगों की असुविधाओं को दूर करने और जरूरतों को देखकर बदलाव किए गए। वहीं भ्रष्टाचारी भी बच निकलने के तरीके निकाल रहे थे। उसकी काट निकालना भी जरूरी था। अगर तुम डाल-डाल तो मैं पात-पात। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे किसानों ने कड़ी मेहनत से रबी बुवाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कृषि क्षेत्र के लिए यह शुभ संकेत है। 
इन मुद्दों पर भी बोले: कैशलेस के लिए इनामी योजना कैशलेसलेन-देन को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए प्रोत्साहन योजना और व्यापारियों के लिए डिजि धन व्यापार योजना रविवार से शुरू की गई। क्रिसमस से हर दिन 15 हजार लोगों को एक-एक हजार का इनाम मिलेगा। सप्ताह में एक दिन बड़ा ड्रॉ होगा। 14 अप्रैल को बंपर ड्रॉ होगा। उसमें करोड़ों के इनाम होंगे। 
संसद चलने पर: संसदमें राजनीतिक दलों को दिए जा रहे चंदे पर विपक्ष बहस से भाग रहा था। राजनीतिक दलों को दी जा रही वित्तीय सहायता पर कई अफवाहें भी फैलाई गई। कानून सभी के लिए समान है फिर चाहे वह व्यक्ति, संगठन या पार्टी ही क्यूं हो।alt148 हालांकि दिव्यांगों के हित में पारित होना सुखद रहा। 
खिलाड़ियों की तारीफ: दिव्यांगों ने हमें मेडल दिलाए। क्रिकेट में करुण नायर ने ट्रिपल सेन्चुरी लगाई। विराट कोहली ने तो अच्छी बैटिंग के साथ-साथ अच्छा नेतृत्व भी किया। अश्विन को तो आईसीसी ने दो-दो अवॉर्ड दिए हैं। हॉकी में जूनियर टीम ने वर्ल्ड कप पर 15 साल बाद कब्जा कर लिया। महिला हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी जीती। इन सभी को शुभकामनाएं।' 
कालेधन पर जनता से मिल रही सूचना: मोदी ने कहा, 'कालेधन को लेकर लोगों ने सरकारी मेल पर कई जानकारियां दीं। बेईमानों के बारे में सीधे मुझे जानकारी मिल रही है। कई लोगों ने मुझे लिखा है कि कैसे-कैसे धांधलियां हो रही हैं। सब पर नजर रखी जा रही है। लोगों की जागरुकता के कारण हमें सफलता मिल रही है। सरकारी व्यवस्था से ज्यादा जानकारी इस तरह से मिल रही है। सरकार ने एक ईमेल ऐड्रेस दिया है, उस पर लोग सूचना भेज रहे हैं।' 
पीएम ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुल कर भ्रष्टाचार और काले धन को समर्थन नहीं दे पा रहे वे सरकार के नोटबंदी के फैसले में खामियां गिना रहे हैं। सांप्रदायिक नजर से भी इसे देखा गया, लेकिन सरकार भ्रष्टाचार विरोधी इस मुहिम को आगे ले जाएगी। यह तो शुरुआत है। रुकने का सवाल नहीं है। इसे जीतना है। सवा सौ करोड़ की आबादी के समर्थन के बाद पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.