Sunday, November 20, 2016

ऐसा होता है सफल लोगों के काम करने और सोचने का तरीका

सफल लोग वो काम करते हैं, जिसमें उनकी रुचि होती है और दूसरे लोग वो जो उन्हें अासान लगते हैं। सफल और असफल लोगों में बुनियादी अंतर होता है कि वे स्ट्रेस को कैसे हैंडल करते हैं। जानते हैं, सफल लोगों का
काम करने और सोचने का तरीका कैसा होता है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
  • अपनी गलतियों और कमियों को समझदारी से और सहजता से देखना जरूरी होता है। गलतियों पर अपनी बहुत आलोचना की जरूरत होती है और ही डिफेंसिव होने की। ऐसा ही सफल लोग करते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग अपनी कमियों या गलतियों के प्रति सहज रहते हैं, वे ज्यादा खुश रहते हैं। वे ज्यादा आशावादी होते हैं। इसीलिए वे अधिक सफल भी होते हैं। कई लोग मानते हैं कि खुद के प्रति सख्त होना चाहिए, लेकिन जो लोग अपने प्रति नर्म रवैया रखते हैं, उन्हें तनाव कम होता है। इससे उनके काम का स्तर बेहतर बना रहता है। वे जानते हैं कि गलतियां काम का हिस्सा होती हैं, लेकिन वे काम पूरी सतर्कता से करते हैं। गलती होने पर खुद को बहुत कोसना निराशावादी बना सकता है। 
  • जो भी काम हम करते हैं उसे कई नजरियों से देखा जा सकता है। जैसे जब कोई एक्सरसाइज करता है तो कहा जा सकता है कि मैं स्वस्थ्य रहने के लिए एक्सरसाइज करता हूं। लेकिन कोई सिर्फ यह भी कह सकता है कि मैं रोज दो िकलो मीटर साइकल चलाता हूं। हालांकि मकसद तो इसका भी स्वस्थ बने रहना ही है। कभी-कभी जब ऑफिस में ज्यादा काम होता है तो कोई सोचता है, आज दो घंटे ज्यादा काम करना पड़ा। जबकि इसे यूं भी कहा जा सकता है कि अच्छा अनुभव रहा। भविष्य में यह कॅरिअर में आगे बढ़ने में मददगार होगा। यह सफल लोगों के सोचने का तरीका है। वे हर चीज को व्यापक नजरिये से देखते हैं। लंबे अर्से में उसके फायदे और नुकसान पर विचार करते हैं। 
  • एक रिसर्च के अनुसार अगर किसी काम में दिलचस्पी है तो थकान और तमाम तरह की बाधाओं के बाद भी आप उसे करते रहते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि दिलचस्पी होने का मतलब सुविधाजनक, आनंददायक होना नहीं है। इंटरेस्टिंग का मतलब एफर्टलेस होना भी नहीं है। आपके इंटरेस्ट का काम काफी मुश्किल हो सकता है। इसके लिए बहुत प्रयास की जरूरत भी हो सकती है। सफल लोग यह बात जानते हैं। वे वही काम हाथ में लेते हैं, जो उन्हें पसंद होता है। हालांकि वे यह भी जानते हैं कि इसमें चुनौतियां होंगी। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.