Monday, March 30, 2015

सावधान: SCERT के बाद अब पाक के हंटर हादी ने की कॉलेज की वेबसाइट हैक

पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध मंडी किलियावाली के गुरुनानक कॉलेज की वेबसाइट पाकिस्तान के हैकरों ने हैक कर ली है। वेबसाइट का मुख्य पेज खोलते ही थॉट ऑफ दी डे पर इसे हैक करने की सूचना देते हुए हंटर हादी पाकिस्तानी हैकरों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हैक के बाद दिए अपने संदेश में हैकरों ने लिखा है- एडमिन! यूअर वेबसाइट! हैक्ड बाए हंटर हादी! पाकिस्तानी जिंदाबाद! गे हिंद। कॉलेज की साइट के अवर प्राइड पेज पर भी हैकरों ने अपना मैसेज छोड़ा है। गुरुनानक कॉलेज प्रशासन को अभी तक इसकी भनक नहीं है। डाटा चोरी के बारे में भी कॉलेज को कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में कॉलेज प्राचार्या इंदिरा अरोड़ा ने बताया कि वह साइट को यूज नहीं करती हैं। इस कारण उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कॉलेज का स्टाफ ही इस साइट को चलाता है। सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
वीआइपी से कॉलेज का संबंध: साइट के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल इसकी प्रबंधक समिति के सदस्य हैं व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव रिटायर्ड मेजर भूपेंद्र सिंह ढिल्लो इसकी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हैं। बादल गांव के ही गुरराज सिंह ढिल्लो इसके चेयरमैन हैं। इस कॉलेज की स्थापना 1955 में हुई थी।
साभार: जागरण समाचार