आखिरकार महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी। इसी के साथ टेस्ट कप्तान विराट कोहली का तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनने का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल वह टेस्ट कप्तान हैं। भारत को 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज और इसके बाद तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज
खेलनी है। इसके लिए टीम का चयन शुक्रवार को मुंबई में होना है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इससे ठीक पहले धौनी ने बीसीसीआइ के सीईओ राहुल जौहरी को सूचित किया कि वह अगली दोनों सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन वह कप्तानी से हट रहे हैं। उनके फैसले के बारे में चयन समिति को सूचित कर दिया गया है। राहुल ने कहा कि सभी क्रिकेट प्रशंसकों और बीसीसीआइ की तरफ से मैं एक कप्तान के तौर पर उनको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में भारत का नाम रोशन किया। उनके नेतृत्व में भारत ने क्रिकेट में नईं ऊंचाइयां छुईं और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
धौनी ने दो साल पहले टेस्ट टीम की कप्तानी भी इसी तरह अचानक छोड़ी थी। उस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और एक टेस्ट के बाद ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद बाकी मैचों में विराट ने कमान संभाली थी और अगली सीरीज से उन्हें पूरी तौर पर भारत का टेस्ट कप्तान बना दिया गया था। विराट ने इसके बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन बनी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.