'मैं शिव भक्त हूं। इस जन्म में शिव को नहीं पा सकी। हे मां पारवती मुझे आशीर्वाद दो कि मैं अगले जन्म में भगवान शिव को प्राप्त कर लूं।' सुसाइड नोट में ऐसा लिखकर एमए फाइनल की एक 25 वर्षीय छात्रा अनीषा
शर्मा ने आत्मदाह कर लिया। शुक्रवार शाम को छात्रा ने मंदिर परिसर में बने स्नानघर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगाई। गांव शेरपुर की रहने वाली अनीषा रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज से एमए कर रही थी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पांच बहन और एक भाई वाले परिवार में अनीषा सबसे बड़ी थी। मंदिर के महंत गोपालजी ने बताया कि आत्मदाह से पहले अनीषा ने शिव मंदिर में दर्शन किए फिर परिसर में बने स्नान घर में खुद को आग लगा ली। सरपंच विजय कुमार कहते हैं कि अनीषा पढ़ने में होशियार थी। थाना प्रबंधक जितेंद्र सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है, जांच जारी है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.