Sunday, July 10, 2016

पतियों की चैटिंग की आदत से परेशान महिलाएं पहुंचीं महिला आयोग

सोशल मीडिया पर पतियों के अधिक समय तक चैटिंग करने से पत्नियों का धैर्य जवाब दे रहा है। वे इसकी शिकायत महिला आयोग से कर रही हैं। घरेलू हिंसा में सोशल मीडिया की यह एंट्री चौकाने वाली है। इससे रिश्ते भी टूट रहे हैं। कुछ ऐसे ही मामले उत्तराखंड महिला आयोग ने बताए हैं। वहां रोजाना करीब चार से पांच मामले
घरेलू हिंसा के आते हैं। उनमें से दो मामले सोशल मीडिया से जुड़े होते हैं। ज्यादातर महिलाओं की शिकायत होती है कि पति सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देते हैं। इसलिए वो उन्हें समय नहीं देते हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इसके अलावा ये भी शक होता है कि वे किसी और महिला मित्र से बात करते हैं। इनमें नई शादीशुदा महिलाएं ज्यादा हैं। 
महिला आयोग की सदस्य सुजाता बताती हैं 'पहले की तुलना में अब पति-पत्नी एक-दूसरे को कम समय दे रहे हैं। इससे इस तरह के विवाद सामने रहे हैं। पति-पत्नी में झगड़े के मामले पहले भी आते थे, लेकिन सोशल मीडिया का यह नया ट्रेंड हैरान करने वाला है। आए दिन इसकी शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर आई थी। उसकी वजह सिर्फ यह थी कि पति ने किसी दोस्त को डार्लिंग लिखकर मैसेज कर दिया था। उसका कहना था कि पति किसी और लड़की से दिन भर सोशल मीडिया पर चैट करते रहते हैं। एक अन्य महिला का कहना था 'उसके पति ऑफिस से आने के बाद भी फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग करते रहते हैं। पहले वो उसे रविवार को बाहर डिनर पर ले जाते थे। लेकिन अब पूरे दिन चैटिंग में लगे रहते हैं। पूछने पर कुछ बताते भी नहीं हैं। ऊपर से झगड़ा करते हैं। एक महिला अपने पति की किसी महिला के साथ बातचीत की ऑडियो क्लिप लेकर आई थी। इसके लिए उसने कंप्यूटर हैकर की मदद ली। क्योंकि पति सोशल मीडिया का पासवर्ड उसे नहीं बता रहे थे। 
महिलाएं, पुरुषों से ज्यादा करती हैं चैटिंग: सोशल मीडिया की वजह से देश भर में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। अकेले हरियाणा में 2015 में नवंबर तक महिला सेल के पास ऐसे चार हजार मामले आए। इसमें करीब एक हजार सोशल मीडिया की वजह से थे। एक एजेंसी के मुताबिक भारत में करीब 56 प्रतिशत व्हाट्सएप और 51 प्रतिशत लोग फेसबुक यूजर हैं। एसी नीलसन के अनुसार महिलाएं पुरुषों की तुलना में महीने में 13 प्रतिशत ज्यादा सोशल मीडिया पर चैटिंग करती हैं। वहीं, विदेश की एक सर्वे एजेंसी का कहना है कि दुनिया में होने वाले सात तलाक में एक सोशल मीडिया की वजह से होता है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.