Friday, March 20, 2015

राजीव गांधी खेल स्टेडियम का बदला जाएगा नाम

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हरियाणा विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब खेल मंत्री अनिल विज ने राज्य के करीब ढाई सौ राजीव गांधी खेल स्टेडियम का नाम बदलने का एलान कर दिया। रही-सही कसर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विज का समर्थन कर पूरी कर दी। भाजपा सरकार के इस रुख पर कांग्रेस विधायक तैश में आ गए और भाजपा पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाते हुए वॉकआउट किया। विधानसभा में हंगामे के बीच खेल मंत्री विज ने कांग्रेसियों को अंग्रेजों की औलाद कह दिया।
जवाब में कांग्रेस ने नाथू राम गोडसे को आरएसएस का कार्यकर्ता बताते हुए उसे महात्मा गांधी का हत्यारा कह डाला। शोर-शराबे के बीच वॉकआउट करने के बाद कांग्रेस विधायक पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में राजभवन के भीतर धरना दिया। उस समय राज्यपाल राजभवन में नहीं थे। राज्यपाल को दिए ज्ञापन में भाजपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। भाजपा व कांग्रेस विधायकों के बीच हंगामा प्रश्नकाल के दौरान बीस मिनट बाद ही हो गया। रादौर के भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा ने अपने हलके में खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर सवाल पूछा था। खेल मंत्री अनिल विज ने जवाब में कहा कि वे राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों का नाम बदलेंगे। विज के इतना कहने पर कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा, किरण चौधरी और कर्ण सिंह दलाल तैश में आ गए। भाजपा विधायक कांग्रेसियों का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ता देख मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में कहा कि यदि नाम बदलने का प्रावधान होगा तो बदला जाएगा और नहीं होगा तो नहीं बदला जाएगा। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.