Wednesday, March 11, 2015

ये एप्प रखें आपकी फाइल्स और गैलरी आइटम्स को सुरक्षित

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
जिन यूजर्स को प्राइवेसी की चिंता सबसे ज्यादा होती है उनके लिए गूगल प्ले पर कई सिक्युरिटी ऐप्स मौजूद हैं। अगर आपको इस बात कि चिंता है कि कोई दोस्त आपको फोन इस्तेमाल कर रहा है और उसमें मौजूद पर्सनल डाटा को देख सकता है तो सिक्युरिटी ऐप्स की मदद ली जा सकती है। इन ऐप्स की मदद से प्राइवेट मैसेज, फोटो और वीडियोज लॉक किए जा सकते हैं जिन्हें आपके अलावा और कोई ना खोल पाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही पांच ऐप्स के बारे में: 
  1. AppLock: ऐप लॉक की मदद से SMS, कॉन्टैक्ट्स, जीमेल, फेसबुक, गैलेरी, मार्केट, सेटिंग्स, कॉल लिस्ट और कोई भी थर्ड पार्टी ऐप पासवर्ड से प्रोटेक्ट किया जा सकता है। इस ऐप के आइकन को हाइड भी किया जा सकता है ताकी लोगों को ये ना पता चले कि फोन में ऐसा कोई ऐप सेव भी है। इस ऐप का प्रीमियम और फ्री दोनों वर्जन मौजूद हैं। गूगल प्ले से इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। 
  2. Smart AppLock (App Protector): ऐप लॉक की तरह ये ऐप भी यूजर्स को गैलेरी, मैसेज जैसी चीजों के साथ थर्ड पार्टी ऐप्स को भी लॉक किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से प्ले स्टोर को भी लॉक किया जा सकता है। इस ऐप का पासवर्ड रिट्रीवल सिस्टम ईमेल सिक्युरिटी की मदद लेता है। इस ऐप की मदद से ऐप्स को अनइंस्टॉल और ब्लॉक भी किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से नोटिफिकेशन लॉक नहीं किए जा सकते हैं। गूगल प्ले से इस ऐप को 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।  
  3. Smart Lock Free (App/Photo): ये ऐप 3 भाषाओं में काम करता है। इस ऐप के थर्ड पार्टी ऐप्स और गैलेरी को प्रोटेक्ट किया जा सकता है। ये ऐप यूजर्स को 3 तरह से ऐप्स लॉक करने की सुविधा देता है इसमें नंबर पासवर्ड, टेक्स्ट पासवर्ड और पैटर्न लॉक शामिल है। इस ऐप को डायलर पैड के खोलने के लिए शॉर्टकट सेट करने की भी सुविधा है।  
  4. Apps Lock &Gallery Lock + Hide: इस ऐप से गैलेरी को लॉक किया जा सकता है। ये ऐप यूजर्स को 3 तरह से ऐप्स लॉक करने की सुविधा देता है इसमें पिन, पैटर्न के अलावा, वॉइस एक्सेस शामिल है। पासवर्ड रिकवरी के लिए ईमेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया फाइल्स को अलग से सिलेक्ट कर हाइड किया जा सकता है। इसका साइज 6.3MB का है।  
  5. Fast App lock: ऐप विजेट्स को स्क्रीन से ही ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से दो तरह से बाकी ऐप्स को लॉक किया जा सकता है इसमें पैटर्न लॉक और नंबर लॉक शामिल है। गैलेरी और वीडियोज लॉक करने के लिए ये अच्छा ऐप साबित हो सकता है। इससे जीमेल, एसएमएस, फेसबुक जैसे ऐप्स भी लॉक किए जा सकते हैं। इसका साइज 4.3MB का है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.