Friday, January 6, 2017

बेंगलुरु में हुई छेड़छाड़ पर अक्षय कुमार का बयान; आदमी खुद से नहीं सुधरेंगे, महिलाएं मजबूत बनकर उनको सुधारें

नए साल के जश्न के दौरान बेंगलुरू में सामूहिक छेड़छाड़ की घटना हुई। फिर नेताओं ने इस पर आपत्तिजनक बयान दिए। लड़कियों के खिलाफ ऐसी बयानबाजी सोच पर अभिनेता अक्षय कुमार ने ऐतराज जताया है। अक्षय ने गुरुवार को 2.21 मिनट का वीडियो ट्वीट किया। इसमें वह छेड़खानी करने वालों और ओछी टिप्पणियों से इन घटनाओं को बढ़ावा देने वालों पर गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं। पढ़िए अक्षय ने क्या कहा.. 
दिल से बोलूं.. आज अपने इंसान होने पर शर्म रही है। एक प्यारी सी छुट्‌टी बिताकर अपने परिवार के साथ केपटाउन से लौटा। बहुत मन से आप सभी को नए साल की मुबारकबाद दी। अपनी बेटी को गोद में उठाए एयरपोर्ट से निकल ही रहा था कि टीवी पर रही एक खबर पर नजर पड़ी। बेंगलुरू में नए साल में कुछ लोगों का वहशियत सा नाच देखा। खुलेआम सड़क पर। उसे देखकर पता नहीं आप लोगों को कैसा लगा। लेकिन भगवान कसम, मेरा खून खौल उठा। एक बेटी का बाप हूं। अगर ना भी होता तो यही कहता कि जो समाज अपनी औरतों को इज्जत नहीं दे सकता, उसे अपने आप को इंसानी समाज कहने का कोई हक नहीं। सबसे शर्म की बात पता है क्या है? कुछ लोग राह चलते एक लड़की के हैरेसमेंट को उचित ठहराने की औकात रखते हैं। लड़की ने छोटे कपड़े पहने क्यों? लड़की रात में घर से बाहर गई क्यों? ऐसे सवाल करते हैं। शर्म करो। छोटे लड़की के कपड़े नहीं, छोटी आपकी सोच है। भगवान करे जो बेंगलुरू में हुआ है, वह आपकी बहन या बेटी के साथ हो। ये बदतमीजी करने वाले किसी दूसरे ग्रह से नहीं आए हैं। ये हमारे यहां से ही हैं। हमारे आपके घरों से ही हैं। हमारे बीच ही घूमते हैं ये दरिंदे। अभी भी वक्त है, सुधर जाओ। वर्ना जिस दिन इस देश की बेटी ने पलटकर जवाब दिया ना, सुधरोगे नहीं, सीधा ऊपर सिधार जाओगे। 
लड़कियों से भी मैं कुछ कहना चाहूंगा। लड़कियां किसी भी तरह लड़कों से अपने आप को कमजोर समझें। आप अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह काबिल बन सकती हैं। ऐसे लड़कों को संभालने की ऐसी छोटी और आसान टेक्निक्स हैं मार्शल आर्ट्स में। किसी में इतना दम नहीं कि आपकी मर्जी के बिना आपको हाथ भी लगा सके। आपको डरना नहीं है। बस अलर्ट रहो। सेल्फ डिफेंस सीखो। क्योंकि पुरुष नहीं सुधरेंगे, इसलिए वक्त है कि औरतें इस सुधार को अपने हाथों में लें। और हां, अगली बार आपके कपड़ों पर आपको कोई ज्ञान देने की कोशिश करे, तो उससे कहना कि अपनी सलाह अपने पास रखिए और अपने काम पर ध्यान दीजिए, मुझ पर नहीं।'
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.