Sunday, March 22, 2015

हल्दी छुपाए आपकी उम्र, रखे त्वचा को स्वस्थ

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वालों मसालों में हल्दी टॉप पर है। इसका उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने और रंग भरने के लिए होता है। इंडिया में शादी में एक रस्म 'हल्दी' की भी होती है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के शरीर पर हल्दी लगाई जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि हल्दी से रंग निखरता है और शादी के दिन चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नज़र आता है। सेहत के लिहाज़ से भी इसका सेवन बहुत लाभकारी है। आज हम आपको हल्दी के कुछ ऐसे ही उपयोग बताएंगे। 
  • उम्र छुपाए: हल्दी चेहरे पर जम रही अनचाही परतों को अपने औषधीय गुणों द्वारा कम करती है और आपकी बढ़ती उम्र का पता नहीं लगने देती। इसके लिए आप तीन चम्मच बेसन में एक चौथाई चम्मच हल्दी और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। पानी की जगह आप कच्चा दूध या दही भी मिला सकती हैं। चेहरे पर अच्छे से लगाकर इसे सूखने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से हल्का मसाज करते हुए धो लें।  
  • झुर्रियां: चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों के कारण आप समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती हैं। हल्दी को आप अलग-अलग तरह की चीजों में मिलाकर इस्तेमाल करेंगी, तो आपके चेहरे पर पड़ रही झुर्रियां दूर हो जाएंगी और त्वचा दमकेगी।
ऐसे करें हल्दी का उपयोग: 
  • कच्चे दूध, टमाटर का रस, चावल का आटा और हल्दी एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी डेड हो रही स्कीन को रिपेयर करता है।
  • छाछ और गन्ने के रस में हल्दी मिलाकर पीने से आंखों के नीचे पड़ रहे काले घेरे और झुर्रियां ठीक होती हैं।
  • हल्दी और शहद का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा के पोर्स (रोम छिद्र) खुल जाते हैं, जिससे त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और त्वचा फिर से जवां दिखने लगती है। 
हल्दी से ठीक होते हैं मुहांसे और मुहांसों के निशान: हल्दी सिर्फ जलन और दाग की समस्या को ही दूर नहीं करती, बल्कि ये चेहरे की त्वचा पर आने वाले तेल की मात्रा को भी कम करती है।
  • हल्दी वाला स्क्रब बनाने के लिए हल्दी में कुछ बूंदे पानी की और नींबू का रस मिलाएं। इसे मुहांसों वाली जगह पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। हल्का सा सूखने के बाद पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें।
  • हल्दी और चंदन का पाउडर एक साथ मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगे रहने दें। उसके बाद उसे साफ पानी से धो लें। इससे भी दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे पर निखार आएगा।
  • मुहांसों को मिटाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल पानी के साथ भी कर सकते हैं। इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें और फिर धो लें।
  • ऑयली स्किन के लिए हल्दी, चंदन पाउडर में थोड़ा सा संतरे का जूस मिलाएं और 10 मिनट लगाने के बाद नगुनगुने पानी से इसे धो लें।
त्वचा को बनाएं बेदाग: स्ट्रेच मार्क्स- महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बहुत आम बात है। ये शरीर पर सफेद पतली रेखाएं होती हैं। त्वचा में खिंचाव आने की वजह से मिडल लेयर्स के फाइबर्स ब्रेक हो जाते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स के रूप में नजर आने लगते हैं। गर्भावस्था और मोटापे के दौरान पड़े स्ट्रेच मार्क्स कुछ ज्यादा ही खराब दिखते हैं। हालांकि, कई बार ये निशान खुद ही गायब हो जाते हैं। हल्दी के इस्तेमाल से इन्हें दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे दूध या दही में बेसन और जरा सी हल्दी मिलाकर उन निशानों पर लगाना है। 
जलने के निशान: रसोई में खाना बनाते वक्त या किसी दुर्घटना में अगर आपकी स्किन जल गई है, तो हल्दी एक बहुत ही अच्छी एंटीसेप्टिक है। ये जलन कम करने के साथ जलने के निशानों को भी मिटाती है। बस हल्दी को ऐलोवेरा जैल के साथ मिलाकर लगाएं। 
त्वचा की हीलिंग में फायदेमंद: बदलते मौसम में त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए फेशियल बहुत जरूरी होता है, खासकर की सर्दियों में। फेशियल से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं। भरपूर ऑक्सीजन मिलने लगती है जिससे त्वचा पर ग्लो बना रहता है। चने के आटे या सत्तू में हल्दी मिलाकर इसे स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है, लेकिन जल्दी परिणाम पाने के लिए एक महीने तक इसका इस्तेमाल करना जरूरी है। 
फटी एड़ी के लिए: एड़ियों के फटने का कारण कैल्शियम की कमी होता है। सर्दियों में ये समस्या आम बात है। नारियल के तेल में हल्दी मिलाकर इसे 15 मिनट के लिए एडियों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद नहा लें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.