Sunday, March 22, 2015

आलू वजन बढ़ाता नहीं, घटाता है

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
भारत में आलू और इसकी सब्ज़ी, चिप्स, कचौड़ी, फ्रेंचफ्राइस लोगों को बहुत पसंद आते हैं, लेकिन अधिक चर्बी वाला समझकर, लोग इसे खाने से परहेज़ करते हैं। ऐसा नहीं है कि आलू मोटापा बढ़ाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। आलू स्किन हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कुछ आदिवासी हर्बल फॉर्मूलों के बारे में:
  1. वजन कम करने में सहायक: उबले आलुओं पर हल्का-सा नमक छिड़क दिया जाए और उस व्यक्ति को दिया जाए जो वजन कम करना चाहता है, तो फायदा पहुंचता है। आदिवासियों के अनुसार ये सही नहीं है कि आलू मोटापा बढ़ाता है। वज़न आलुओं की वजह से नहीं बढ़ता, बल्कि आलू को तलने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले तेल, घी आदि से बढ़ता है। कच्चे आलू या आलू जिसे तेल, घी आदि के बगैर पकाया जाए, तो वज़न कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें कैलोरी के नाम पर कुछ खास नहीं होता है। 
  2. पेट के छालों के लिए कारगर फॉर्मूला: मध्यम आकार के आलू का रस तैयार किया जाए और करीब एक गिलास मात्रा का रस प्रतिदिन सवेरे लिया जाए, तो पाचन तंत्र ठीक होने लगता है। इस रस के सेवन से एसिडिटी नियंत्रण में भी जबरदस्त फायदा होता है। आदिवासियों की मान्यता है कि यह रस पेट के छालों के लिए भी बेहद कारगर फॉर्मूला है। 
  3. उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर): उच्च रक्तचाप से जुड़े विकारों के लिए रोगियों को कुछ उबले आलुओं का सेवन कराना चाहिए। नई शोधों के अनुसार आलू में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने के लिए मददगार होता है। 
  4. इम्यूनिटी बढ़ती है: हम जानते हैं कि आलू में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कच्चे आलू को कुचलकर एक चम्मच रस तैयार किया जाए और इसे दिन में कम-से-कम चार बार लिया जाए, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर को कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। आलू से कमजोरी, थकान और ऊर्जा की कमी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
  5. घाव, जलना या छाले होना: ताजे आलुओं को कुचलकर पेस्ट तैयार किया जाए और इसे घावों, जले अंगों और जलने की वजह से बने छालों पर लगाया जाए, तो तुरंत राहत मिल जाती है। ताजे आलू के छिलके भी जले हुए अंगों पर राहत दिलाते हैं। जलने के बाद अगर घावों पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो जाए, तो आलू जबरदस्त काम करता है और संक्रमण जल्दी खत्म हो जाता है। 
  6. नींद ना आने की समस्या: जिन्हें अक्सर नींद ना आने की शिकायत होती है, उन्हें उबले आलुओं का सेवन करना चाहिए। आलू पेट के अम्लों के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अक्सर अम्लों के प्रभाव से नींद अनियंत्रित हो जाती है। सोने से पहले उबला हुआ आलू और एक गिलास दूध लेने से फायदा होता है।
  7. मस्से खुद टूटते हैं: अक्सर गर्दन और आंख पर लोगों को छोटे-छोटे मस्से निकल आते हैं। पातालकोट के हर्बल जानकारों के अनुसार कटे हुए आलू के हिस्से को प्रतिदिन दिन में 4-5 बार इन मस्सों पर लगाया जाए, तो कुछ दिनों बाद मस्सा अपने आप त्वचा से टूटकर अलग हो जाता है। आलू में पोटैशियम और विटामिन C पाए जाते हैं, जो घाव को सुखाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। 
  8. बवासीर में आराम: ताजे आलुओं का रस बवासीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आदिवासियों के अनुसार बवासीर होने पर रोगी को प्रतिदिन एक गिलास कच्चे आलुओं के रस का सेवन करना चाहिए और आलू के रस को प्रभावित अंग पर लेपित भी करना चाहिए। 
  9. सुंदरता में निखार: आलुओं का इस्तेमाल सुंदरता में निखार लाने के लिए भी कई तरह से किया जाता है। ताजे आलू को मुहांसों और ब्लैकहेड्स पर लगाने से आराम मिलता है। ताजे आलुओं के रस से चेहरा धोने से कई तरह के दाग दूर हो जाते हैं। ताजा आलू लेकर आंखों के ऊपर हल्का-हल्का रखकर मालिश करें और रगड़ें। इससे आंखों के चारों तरफ आए कालेपन से निजात मिल जाती है। आंखों के नीचे सूजन आने या गोल हो जाने पर कच्चा आलू रखने से आराम मिलता है। 
  10. रक्त अल्पता (एनीमिया): आलुओं में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी वजह से एनीमिया को रोकने के लिए आलू बेहद महत्वपूर्ण नुस्खा है। पातालकोट के हर्बल जानकारों के अनुसार अधकच्चे आलुओं का सेवन शरीर में खून की कमी दूर करता है।
  11. बाल चमकीले, मुलायम और जड़ों से मजबूत होते हैं: आलू उबालने के बाद बचे पानी में एक आलू मसलकर बाल धोने से आश्चर्यजनक रूप से बाल चमकीले, मुलायम और जड़ों से मजबूत होते हैं। सिर में खाज, सफेद होना व गंजापन तत्काल रुक जाता है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.