Friday, December 21, 2018

फरीदाबाद की अनीता के नाम कम उम्र की मेयर बनने का रिकॉर्ड

साभार: जागरण समाचार 

बुधवार को घोषित प्रदेश की पांच नगर निगमों में से एक पानीपत के चुनाव परिणाम अनुसार अवनीत कौर रिकॉर्ड 74 हजार 940 मतों के अंतर से विजयी होकर मेयर बनी, वहीं उनकी उम्र भी मात्र 25 साल नौ महीने व चार दिन है। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। अवनीत से पहले रेनू डाबला 25 वर्ष सात महीने की उम्र में रोहतक की मेयर बनी थी। इनसे भी इतर मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम की मेयर रेनू शाह जब 29 दिसंबर 1999 को मेयर बनी थी तब उनकी उम्र 25 साल तीन महीने 18 दिन थी। अब इन सबसे भी कम उम्र में मेयर बनी थी फरीदाबाद की अनीता गोस्वामी। प्रदेश में जब इनेलो का शासनकाल था और मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला थे, तब 11 अगस्त 2001 को जब अनीता गोस्वामी मेयर बनी थी, तब उनकी उम्र मात्र 25 साल दो महीने व 17 दिन थी। इस तरह से सबसे कम उम्र में मेयर बनने का गौरव बल्लभगढ़ की मूल निवासी अनीता गोस्वामी के नाम है।