Friday, December 21, 2018

अगले चुनाव में मनोहर लाल ही होंगे BJP का चेहरा

साभार: जागरण समाचार 
हरियाणा के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही भाजपा का चेहरा होंगे। सीएम सिटी करनाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक समेत पांच नगर निगमों में हुई जीत के बाद
भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर ऐसे ही संकेत दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पांच निगमों में पार्टी की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला को दिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिये भाजपा के प्रति भरोसा जताने के लिए लोगों का आभार भी जताया है। भाजपा ने पांचों नगर निगमों में एक तरफा जीत हासिल की है। इस जीत की धमक राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंची है। भाजपा हरियाणा में पहले ही मिशन 2019 का आगाज कर चुकी है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कई बार आ चुके। मोदी और शाह जब भी हरियाणा आए, उन्होंने मनोहर सरकार के कामकाज की दिल खोलकर सराहना की।