Friday, December 21, 2018

कुव्यवस्था: गीता पाठ में भाग लेने वाले 18000 स्कूली बच्चों को 15 लाख एडवांस के बावजूद नहीं मिली रिफ्रेशमेंट

साभार: जागरण समाचार 
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 18 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ में हिस्सा लेने वाले 18 हजार बच्चों को रिफ्रेशमेंट मिलने के बारे में शिक्षा विभाग पूरी जानकारी नहीं जुटा पाया है। तीसरे दिन इक्का-दुक्का स्कूल के
को ही रिफ्रेशमेंट दी गई।
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी जिले भर के सभी 56 स्कूलों में रिफ्रेशमेंट पहुंचाए जाने की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन किस स्कूल ने बच्चों को रिफ्रेशमेंट नहीं दी है, इसकी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का कहना है कि शिक्षा विभाग को रिफ्रेशमेंट के लिए 15 लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे। इसके बावजूद बच्चों को रिफ्रेशमेंट नहीं देना गंभीर लापरवाही है। बता दें कि महोत्सव में वैश्विक गीता पाठ किया गया था। इसमें स्कूली बच्चे सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे।