Friday, January 6, 2017

सावधान रहा करें: अध्यापिका से एटीएम कार्ड का नम्बर और ओटीपी पूछ कर उड़ा दिए 58000

करनाल की एक महिला शिक्षक साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हुई है। साइबर ठग ने खुद को सेंट्रल बैंक का मैनेजर बताकर महिला से अकाउंट की डिटेल पूछी और कुछ देर बाद 58 हजार रुपए की शॉपिंग कर ली। महिला टीचर ने सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, निजी स्कूल
की शिक्षक सेक्टर-6 निवासी जरीना के सेंट्रल बैंक में दो अकाउंट हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। बुधवार दोपहर को उनके पास फोन आया। फोन करने वाला खुद को सेंट्रल बैंक का मैनेजर बताते हुए बोला, 'आपने दो माह में बहुत ज्यादा ट्रांजेक्शन की है। मोदी की एक स्कीम है, जिसके तहत पुराने एटीएम कार्ड बंद किए जाएंगे। इसलिए अपने एटीएम कार्ड के 16 अंकों वाला नंबर बताएं।' इस पर महिला ने दोनों एटीएम कार्ड के नंबर बता दिए। इसके बाद ठग ने महिला से कहा कि आपके मोबाइल पर मैसेज में जो अंक आए हैं, वो बता दें। महिला ने वो भी बता दिए। कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर बैलेंस कटने के मैसेज आए। वह तुरंत एटीएम पहुंची तो बैलेंस नहीं निकला। बैंक में पता किया तो बताया गया कि उनके एटीएम से मुंबई में 58 हजार की शॉपिंग की गई है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.